फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: May it be 2022, Corona and inflation do not increase

अलीगढ़ : ऐसा हो 2022, न बढ़े कोरोना और महंगाई

Sat, 01 Jan 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: May it be 2022, Corona and inflation do not increase
पूनम शर्मा शिक्षिका - फोटो : CITY OFFICE
पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों पर महंगाई ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है। लगभग हर वस्तु के दाम बढ़ने लगे हैं। एक सामान्य वर्ग का परिवार करीब पांच हजार रुपये तक का अतिरिक्त खर्च कर रहा है। जबकि लोगों की बचत अब शून्य हो चली है।
विज्ञापन

ऐसे में शहरवासियों का कहना है कि नया साल 2022 ऐसा हो, जिसमें महंगाई के साथ-साथ कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी न हो। महंगाई ने जहां बजट बिगाड़ रखा है, वहीं कोरोना बढ़ने से लॉकडाउन लगा तो हालत और भी बदतर हो जाएंगे।
विज्ञापन

होटलों में खाना हुआ महंगा
- पेट्रोल और सिलिंडर के दाम बढ़ने से होटल-ढाबों में खाना महंगा हो गया है। होटल संचालकों ने खाद्य पदार्थों के दाम 20 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं। इसके चलते पहले जहां मध्यमवर्गीय परिवार महीने में होटल-रेस्टोरेंट में खाने-पीने और घूमने पर ढाई हजार तक खर्च करता था। वह अब बढ़कर तीन हजार रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाश्ते का जायका भी बिगड़ा
- महंगाई ने नाश्ते तक को नहीं छोड़ा है। ब्रेेड के दाम में पांच और मक्खन के दाम दो रुपये तक बढ़ गए हैं। साथ ही समोसा और कचौड़ी भी महंगी हो चली है। मिठाई के दामों में भी दस फीसदी का इजाफा हो गया है।

ऐसे समझिए सामान्य परिवार का बजट
परिवार की कुल आय - 25000 रुपये
सामग्री पहले अब
राशन, दूध, सब्जी 9 हजार 13 हजार
सिलिंडर 700 918
पेट्रोल-डीजल 3000 5000
बाहर खाना पीना 2500 3000
मोबाइल रिचार्ज 1000 1200
अन्य 1500 2000
कुल 18700 25118
बचत 5300 रुपये बचत 118 रुपये अधिक खर्च
- वाकई में महंगाई बढ़ रही है। बाजार में हर सामान महंगा ही मिलता है। नहीं तो उत्पाद का वजन कम हो जाता है। - राजपाल सिंह, रामबाग कॉलोनी
- हर महीने का बजट पांच हजार रुपये तक बढ़ गया है। हर चीज महंगी होती जा रही है। अब बचत नहीं हो रही है। - भरत कुमार, मानिक चौक।
- पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से सब कुछ महंगा हो गया है। पहले हर महीने छह हजार तक बचा लेते थे। अब कुछ भी नहीं बचता। - ललित वार्ष्णेय, दुबे का पड़ाव
- महंगाई ने सब कुछ खत्म कर दिया है। खाने-पीने के सामान पर ही इतनी महंगाई है कि अन्य सब चीजों के बारे में तो कुछ सोच ही नहीं सकते। -संदीप, नई बस्ती
- नए साल में यही उ मीद लगाए बैठे हैं कि महंगाई स्थिर होगी। वहीं ओमिक्रॉन के केस ज्यादा न बढ़े। तभी राहत मिलेगी। - प्रतिमा पोद्दार, शिक्षिका।
- वर्ष 2021 में काफी महंगाई बढ़ी है। जबकि अब कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। दोनों अगर बढ़े तो स्थिति बदतर होगी। -पूनम शर्मा, शिक्षिका।

प्रतिमा पोद्दार शिक्षिका

प्रतिमा पोद्दार शिक्षिका- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed