फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Married woman hanged to death, dowry murder case filed

अलीगढ़ : विवाहिता की फंदे पर लटकने से मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 30 May 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Married woman hanged to death, dowry murder case filed
सासनी गेट पंच नगरी कॉलोनी में फांसी लगाकर की आत्महत्या के बाद घटना स्थल पर गली भीड़। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
सासनीगेट क्षेत्र के दुर्गा विहार इलाके में शनिवार रात विवाहिता की संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकने से मौत हो गई। मायका पक्ष की ओर से दहेज की खातिर गला दबाकर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से दादों के गांव नगला मुन्ना की विमलेश की शादी 2017 में दुर्गा विहार के मुकेश संग हुई थी। आरोप है कि बाइक व दो लाख रुपये नकदी की मांग शुरू की गई। कई बार मायके पक्ष की ओर से मामले में सुलह के प्रयास किए गए। मगर बात नहीं बनी।
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार रात ससुरालियों ने विमलेश संग मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव फंदे पर लटका दिया। इस घटना की खबर रविवार तड़के चार बजे मायके पक्ष को हुई तो वे यहां आ गए। परिजनों ने यहां आकर हंगामा शुरू कर दिया। खबर पर पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा के अनुसार इस मामले में महिला के पिता की ओर से पति मुकेश, सास लालकौर, जेठानी राजकुमारी, देवर राजू और देवरानी कुसुमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी पति पुलिस हिरासत में लिया गया है। बाकी फरार हैं। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।

मां की डांट से नाराज युवक ने पेड़ से लटककर दी जान
अलीगढ़। रोरावर क्षेत्र के नीवरी में रविवार को युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के पीछे मां की डांट से नाराज होकर आत्महत्या की बात सामने आई है। गांव नीवरी के 18 वर्षीय यासीन अपनी मां के साथ एक मीट फैक्टरी में नौकरी करता था। शनिवार को वह काम पर नहीं गया। इस पर उसकी मां ने उसे डांट दिया था। इसी बात से खफा होकर यासीन घर से घूमने जाने की कहकर चला गया । इसके बाद रात को घर के बाहर खाली प्लाट में पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली। रविवार सुबह लोगों ने उसका शव पेड़ पर लटका देखा तो वहां भीड़ जमा हो गई। खबर पर परिजन व पुलिस आ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed