{"_id":"600be5c7c64fbf3bbc3409c1","slug":"aligarh-many-farmers-going-towards-delhi-stopped-by-aligarh-police-kisan-leader-home-arrest-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः जगह-जगह से दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका, कहीं छीनी चाबी, कहीं किसान नेता नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः जगह-जगह से दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका, कहीं छीनी चाबी, कहीं किसान नेता नजरबंद
Sat, 23 Jan 2021 02:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ से दिल्ली कूच करते किसानों को पुलिस ने रोका
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को समर्थन देने और 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए देश के कई इलाकों से किसान दिल्ली का रुख कर रहे हैं। ऐसे ही किसानों में उत्तर प्रदेश के अलगीगढ़ के किसान भी हैं। जिले से शनिवार सुबह से ही अलग-अलग स्थानों से किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं, हालांकि इन्हें पुलिस बीच रास्ते में ही रोक रही है।
विज्ञापन
आज अलीगढ़ के टप्पल, इगलास और अतरौली इलाके से दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। कुछ किसान नेताओं को पुलिस ने उनके घर में नजरबंद भी कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से कई जगह जाम भी लग गया है।
विज्ञापन
इगलास से जब किसान दिल्ली की ओर रवाना हो रहे थे तो पुलिस ने किसानों को रोकते हुए ट्रैक्टर की चाबी छीन ली। वहीं समाजसेवी किसान चौधरी सुंदर सिंह के घर पर दो सिपाही तैनात कर उन्हें नजरबंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
अतरौली के नरौना मेंं 12 नंबर पर किसानों को रोका गया तो किसानों ने रास्ते में जाम लगा दिया। किसान आंदोलन के चलते कस्बा इगलास में पुलिस के साथ एस डी एम कुलदेव सिंह और सीओ मोहसिन खान ने पैदल मार्च किया।