फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Man's foot found in plot, investigation begins

अलीगढ़ : प्लाट में मिला व्यक्ति का कटा पैर, जांच शुरू

Sun, 06 Sep 2020 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Man's foot found in plot, investigation begins
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में कयामपुर बाईपास स्थित आनंद विहार कालोनी के एक खाली प्लाट में शनिवार दोपहर व्यक्ति का कटा हुआ पैर मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस ने घंटों तक प्लाट व आसपास पानी में उस पैर से जुड़ी किसी व्यक्ति की लाश या शरीर के दूसरे अंगों की तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। अंदेशा है कि यह पैर किसी अस्पताल से इलाज के बाद काटकर न फेंका गया हो। पुलिस इसे लेकर सीसीटीवी की मदद से जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

सपा कार्यालय के निकट आनंद विहार कॉलोनी के पास खाली पड़े प्लाट में पानी भरा हुआ है, जहां एक कुत्ते द्वारा पानी के अंदर से एक पैर को खींच कर ले जाते हुए लोगों ने देख लिया। यह देख सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर छोटेलाल फोर्स के साथ मौके पर आ गए और लोगों की मदद से खाली प्लॉट के अंदर भरे पानी में आसपास काफी देर तक तलाश की। मौके पर मौजूद विनोद कुमार ने बताया कि खाली प्लॉट में एक कुत्ता आदमी के पैर को खींचते हुए देखा गया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार पैर देखकर लग रहा है कि किसी ऑपरेशन के दौरान पैर काटकर फेंका गया है। अब यह यहां कैसे आया, जांच का विषय है। उस पर प्लास्टर चढ़ा भी मिला है। मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरे दिखवाए जा रहे हैं। पैर को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed