फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh man murdered in Iglas in old enmity of land dispute read detail

अलीगढ़: जमीन को लेकर रही थी पुरानी रंजिश, नींद में ही उतार दिया मौत के घाट

Mon, 04 Apr 2022 03:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ (इगलास)
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ (इगलास) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 Apr 2022 03:55 PM IST
सार

इगलास के इस हत्याकांड में मृतक के पुत्र ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
Aligarh man murdered in Iglas in old enmity of land dispute read detail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मोहन में जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में एक शख्स की नींद में ही हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान पदम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पदम सिंह की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को रविवा-सोमवार की रात दो बजे अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


मृतक के बेटे अमित कुमार निवासी ग्राम नवादा थाना हाईवे जिला मथुरा ने चंद्रपाल पुत्र चिरंजीलाल, दिनेश कुमार व राजकुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम नगला मोहन थाना इगलास अलीगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed