फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh man brutally burnt by his neighbour after a normal argument

अलीगढ़: मामूली विवाद में पड़ोसी ने युवक को जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 26 Sep 2020 01:56 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 26 Sep 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Aligarh man brutally burnt by his neighbour after a normal argument
अस्पताल में भर्ती पवन - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ में मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। अकराबाद कस्बे में आपस में जानने वाले आकाश और पवन चाय की दुकान पर बैठे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी से आक्रोशित आकाश बोतल में पेट्रोल लेकर आया और पवन के ऊपर डाल कर आग लगा दी। 

विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पवन को जलता देख आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। परिजन पवन को आनन-फानन में मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन


हालत खराब होने के चलते वहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। परिजन पड़ोसी पर जान बूझकर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगा रहे हैं।

एसपी देहात शुभम पटेल ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed