{"_id":"62c7ce1775e2ad25ad24b5b5","slug":"aligarh-man-accused-of-shooting-his-neighbours-elder-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: लंबे समय से पड़ोसी के साथ रहती थी पत्नी, नाराज पति ने बड़े भाई पर चला दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: लंबे समय से पड़ोसी के साथ रहती थी पत्नी, नाराज पति ने बड़े भाई पर चला दी गोली
Fri, 08 Jul 2022 11:56 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:56 AM IST
सार
गोली मारने वाले आरोपी ऋषिपाल की पत्नी मीनू अपने पड़ोसी गुड्डू के साथ कई महीनों से जलाली में रह रही है। अप्रैल माह में पति पत्नी दोनों के बीच इस बात को लेकर समझौता भी हो गया था, लेकिन ऋषिपाल को यह बात खटक रही थी।
विज्ञापन
पुनीत के परिवारजनों से जानकारी लेते दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में हरदुआगंज के जलाली कस्बे के मजरा नगला नजीब अली में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने शौच कर लौट रहे युवक को उसके घर के निकट गोली मार दी। आवाज सुनकर दौड़े परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पीट डाला। घटना में आरोपी भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गोली मारने वाले आरोपी ऋषिपाल की पत्नी मीनू अपने पड़ोसी गुड्डू के साथ कई महीनों से जलाली में रह रही है। अप्रैल माह में पति पत्नी दोनों के बीच इस बात को लेकर समझौता भी हो गया था, लेकिन ऋषिपाल को यह बात खटकने लगी।
इसी खुन्नस में ऋषिपाल ने शुक्रवार सुबह शौच से लौट रहे गुड्डू के बड़े भाई पुनीत को उसके घर के निकट ही गोली मार दी। गोली पुनीत के दाएं हाथ में लगी। आवाज सुनकर दौड़े पुनीत के परिजनों ने उसे लहूलुहान देखकर आरोपी ऋषिपाल को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
मारपीट में ऋषिपाल भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे दरोगा सुदीप कुमार ने घायलों को हरदुआगंज सीएचसी भिजवाया जहां इलाज न मिलने पर उन्हें दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया गया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों उपचाराधीन हैं और खतरे से बाहर हैं।
सूचना पर सीओ अतरौली विशाल चौधरी और एसएचओ राजेश कुमार ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और घटना के बारे में पूछताछ की। वहीं फोरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर तथ्य जुटाए हैं।