फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Make Raju Bhaiya CM before Babuji's thirteenth: Jamirullah

अलीगढ़ : बाबूजी की तेरहवीं से पहले राजू भैया को सीएम बनाएं : जमीरउल्लाह

Sun, 29 Aug 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Make Raju Bhaiya CM before Babuji's thirteenth: Jamirullah
पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तेरहवीं से पहले भाजपा शीर्ष नेतृत्व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू को मुख्यमंत्री बनाएं अन्यथा पिछड़ा वर्ग के वोटों के लिए दिखावा न करे। ये कहना है सपा के पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह का, जो शनिवार को तस्वीर महल स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

जमीरउल्लाह ने कहा कि कल्याण सिंह ने भाजपा के लिए हमेशा संजीवनी का काम किया, लेकिन भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने कभी उनकी राजनीति को आगे नहीं बढ़ने दिया। उनके साथ धोखा किया। उनके देहांत के बाद भी उनके साथ राजनीति ही हो रही है। अलीगढ़ और प्रदेश की जनता को दिखावा करके घड़ियाली आंसू बहाकर धोखा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हकीकत में इसी पार्टी ने दो बार उनको मुख्यमंत्री पद से हटाया। जब उनको इस धोखे का एहसास हुआ तो उन्होंने जनक्रांति पार्टी बनाई। बाद में सपा में शामिल हुए। जब भाजपा को अपना नुकसान होता दिखाई दिया तो उन्होंने बाबूजी को वापस बुला कर राजस्थान का राज्यपाल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उनके देहांत के बाद घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि अगर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व दिल से उनका सम्मान चाहता है तो उनकी तेरहवीं से पहले उनके पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह को तत्काल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई जाए। योगी जी इस्तीफा दें। तब ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नहीं तो जनता सब समझ रही है कि यह सिर्फ घड़ियाली आंसू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed