फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Mafia left the state or in jail, public happy: Meghwal

अलीगढ़ : माफिया प्रदेश छोड़ गए या जेल में, जनता खुश : मेघवाल

Wed, 27 Oct 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Mafia left the state or in jail, public happy: Meghwal
सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करते केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन - फोटो : CITY OFFICE
केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं या जेल में हैं। कानून व्यवस्था से जनता खुश है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को सर्किट हाउस में अधिवक्ताओं एवं सहकारी बैंक समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के प्रबुद्धजन होते हैं। आपकी राय से समाज की राय बनती है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता रूल ऑफ लॉ पर भरोसा करते हैं। देश में रूल ऑफ लॉ होना चाहिए। एक देश एक कानून होना चाहिए। सभी के लिए समान कानून होना चाहिए। लेकिन एक देश और दो विधान एवं दो झंडे चल रहे थे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर एक देश एक कानून लागू किया। उन्होंने अधिवक्ताओं से उनकी परेशानियों की जानकारी ली और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने साथा चीनी मिल की भी जानकारी ली। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री नरेश सिकरवार एवं धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष चौधरी ऋ षिपाल सिंह, अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अनीता जैन, विधायक अनिल पाराशर, ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह, वैभव गौतम, शिवनारायण शर्मा, गोपाल सिंह, विक्रम सिंह हिंडोल, ठाकुर गोपाल सिंह राणा, धीरेंद्र सिंह तोमर, महेश चौधरी, संजय शर्मा, राजवंश, ललित पुंढीर, अमर सिंह तोमर, रघुवंश शर्मा, जितेन चौधरी, रविकांत शर्मा, महेश चंद शर्मा, भगवान सिंह, राजेश, कुलदीप तोमर, सत्या सिंह, नत्थी सिंह आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed