फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Lok Sabha seat in SP account

Lok Sabha Election 2024: सपा के खाते में अलीगढ़ सीट, कांग्रेस की तैयारियों को झटका

Thu, 22 Feb 2024 09:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 09:45 AM IST
सार

सपा-कांग्रेस गठबंधन में अलीगढ़ लोकसभा सीट पर सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी। आज तक इस सीट पर सपा जीत नहीं दर्ज कर सकी। कांग्रेस जरूर इस सीट पर जीत दर्ज करती रही है।

विज्ञापन
Aligarh Lok Sabha seat in SP account
कांग्रेस और सपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन में सीटों को लेकर सहमति बन गई है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि यह सीट सपा के खाते में आई है। आज तक इस सीट पर सपा जीत नहीं दर्ज कर सकी। कांग्रेस जरूर इस सीट पर जीत दर्ज करती रही है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले की लोकसभा सीट के इतिहास पर गौर करें तो इस सीट पर कांग्रेस, भाजपा लगातार जीतते आ रहे हैं। एक बार बीच में बसपा ने यह सीट कांग्रेस से छीनी थी। पिछली दो बार से सीट भाजपा के पास है। बात अगर सपा के महत्व की करें तो पिछले कई चुनाव में सपा इस सीट पर दूसरे या तीसरे स्थान पर लड़ती हुई आ रही है। अब सपा कांग्रेस पैक्ट में यह सीट सपा खाते में गई है। इसे लेकर सपा खेमा उत्साहित। 
विज्ञापन


कांग्रेस खेमे में मायूसी भी है और यह भी है कि अब किस तरह से चुनाव लड़ाया जाएगा। मगर सवाल यही है कि आखिर सपा कांग्रेस की इस सहमति के बाद इस सीट का परिणाम क्या होगा? अगर बात सपा के दावेदारों की करें तो यहां से चौ. बिजेंद्र सिंह, ठा.राकेश सिंह, भगवान शर्मा गुड्डू आदि दावेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed