फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Lok Sabha Chunav Result 2024: BJP Satish Gautam won by defeating SP candidate

Aligarh Lok Sabha Result 2024: अलीगढ़ में सतीश गौतम ने लगाई जीत की हैट्रिक, भाजपा ने सपा के बिजेंद्र को हराया

Tue, 04 Jun 2024 10:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 10:21 PM IST
सार

भाजपा के सतीश गौतम ने सपा के बिजेंद्र सिंह को 5647  मतों से हराया। सतीश गौतम को 501834 तो बिजेंद्र सिंह को 486187 वोट मिले। बसपा के हितेंद्र उपाध्याय को  123929 वोट मिले।

विज्ञापन
Aligarh Lok Sabha Chunav Result 2024: BJP Satish Gautam won by defeating SP candidate
सतीश गौतम को अलीगढ़ से जीत का प्रमाण पत्र देते डीएम विशाख जी - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के उत्तर प्रदेश में खराब प्रदर्शन के बावजूद अलीगढ़ में भाजपा ने जीत दर्ज करके 2019 का प्रदर्शन दोहराया है। अलबत्ता, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की नाराजगी और असहयोग का नुकसान सांसद सतीश गौतम को उठाना पड़ा है। पिछली बार उनकी जीत का अंतर ढाई लाख से ज्यादा था। इस बार वह कड़े मुकाबले के बावजूद जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे हैं। सपा के चौधरी बिजेंद्र सिंह ने मतगणना के आखिरी दौर तक कांटे का मुकाबला किया। सतीश गौतम ने बिजेंद्र सिंह को 15647 मतों से हरा दिया। सतीश गौतम को 501834 तो बिजेंद्र सिंह को 486187 वोट मिले। 

विज्ञापन


मतगणना के अंतिम दौर में सपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह ने शहर और अतरौली विधानसाओं के 3-3 राउंड में गड़बड़ी को लेकर आपत्ति लगा दी थी। जिससे मतगणना रूक गई थी। उनकी आपत्ति को खारिज कर दिया गया और फिर मतगणना शुरू हो गई। भाजपा के सतीश गौतम ने सपा के बिजेंद्र सिंह को 5647  मतों से हराया। सतीश गौतम को 501834 तो बिजेंद्र सिंह को 486187 वोट मिले। बसपा के हितेंद्र उपाध्याय को  123929 वोट मिले। डीएम विशाख जी ने सतीश गौतम को जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन


दो बार के सांसद सतीश गौतम के प्रति चौतरफा नाराजगी की बात कही जा रही थी। 2019 के चुनाव में सतीश गौतम ढाई लाख से भी ज्यादा मतों से जीते थे। इस बार उनकी जीत का अंतर बेहद कम रहा। उम्मीद है कि भाजपा जब उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी तो अलीगढ़ में पार्टी के उम्मीदवार सतीश गौतम का प्रदर्शन भी उसमें शामिल होगा। उनके प्रति लोगों की नाराजगी के अलावा पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों का रवैया और असहयोग भी उसमें शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed