फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh lockdown news poor man died as he did not get proper treatment

लॉकडाउन के कारण नहीं हो पाया इलाज, मौत के बाद बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

Sun, 05 Apr 2020 09:46 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 05 Apr 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
Aligarh lockdown news poor man died as he did not get proper treatment
पिता की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के चलते किया गया लॉकडाउन संक्रमण से लड़ने में जितना असरदार है उतना ही लोगों के जीवन पर भारी भी पड़ रहा है। अलीगढ़ में लॉकडाउन के कारण शनिवार को एक ऐसा वाकया सामने आया जिसे देखकर हर किसी के आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन


थाना बन्नादेवी के नुमाइश मैदान निवासी चाय वाले संजय कुमार (45) को टीबी की बीमारी थी। लॉकडाउन के कारण उसे उचित इलाज नहीं मिल पाया, जिसके कारण शनिवार को उसकी मौत हो गई। संजय की पांच बेटियां हैं। संकट की घड़ी में इन बेटियों ने बेटों का फर्ज निभाया और पिता की अर्थी को खुद ही कंधा देकर अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन


बेटियों के कंधे पर पिता की अर्थी देख सभी की आंखें नम हो गईं। 45 वर्षीय संजय चाय बेचकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। गरीबी की मार झेलने के बावजूद संजय ने कभी किसी के सामने मदद के लिए हाथ नहीं फैलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह टीबी से पीड़ित था। पिछले दिनों संजय की हालत ज्यादा खराब हो गई। परिवार के सदस्य नरेंद्र ने बताया कि संजय को छह महीने पहले ही पता चला था कि वह टीबी से पीड़ित है। परेशानी बढ़ने पर वह जिला अस्पताल से दवा ले लेता था। 

लॉकडाउन के बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई और जांच करने के लिए डॉक्टर भी नहीं मिले। इलाज के अभाव में संजय ने दम तोड़ दिया। रिश्तेदार ने बताया कि संजय की एक बेटी काजल की शादी हो चुकी है। बाकी चार बेटियां राधा, मौनी, प्रियांशी और ज्योति का पिता की बीमारी के कारण स्कूल जाना बंद हो गया। 

पति की मृत्यु के बाद पत्नी अंजू के सामने दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्हें अपनी बेटियों के भविष्य की चिंता सता रही है। इधर, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस मामले की जानकारी मिली थी। संजय के घर टीम भेजी गई थी। 

बलगम की जांच में टीबी की पुष्टि नहीं हुई। परिजनों की भी स्क्रीनिंग की गई, उनमें भी टीबी नहीं निकली। संजय कुमार का इलाज इलाके के ही एक चिकित्सक के यहां चल रहा था। चिकित्सक से इलाज की जानकारी मांगी गई है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि संजय किस बीमारी से ग्रस्त था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed