फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh lock hardware will shine at Istanbul Fair

अलीगढ़ः इस्तांबुल फेयर में चमकेगा अलीगढ़ का ताला-हार्डवेयर

Wed, 17 Nov 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh lock hardware will shine at Istanbul Fair
तुर्की के इस्तांबुल में 2 से 4 दिसंबर के बीच होने वाली अंतरराष्ट्रीय निर्यात प्रदर्शनी में अलीगढ़ के तीन निर्यातक हिस्सा लेंगे। इस प्रदर्शनी में अलीगढ़ का ताला एवं हार्डवेयर अपनी चमक बिखेरेगा। कोविड-19 के कारण मार्च 2020 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात प्रदर्शनियों का आयोजन न होने के कारण अलीगढ़ के निर्यात कारोबार पर असर पड़ रहा था।
विज्ञापन

2 से 4 दिसंबर के बीच तुर्की के इस्तांबुल में एक्सपोर्ट गेटवे टू अफ्रीका के प्रथम संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्द्धन परिषद की ओर से इसमें प्रदेश की निर्यात इकाईयों को प्रतिभाग कराए जाने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, कोविड-19 के कारण मार्च 2020 से अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों का आयोजन न होने के कारण निर्यात कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लंबे समय के बाद तुर्की के इंस्ताबुल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जो अफ्रीकी महाद्वीप के सभी 54 देशों के उत्पाद तथा सेवाओं के आयात के लिए प्रदेश की इकाइयों को ग्लोबल ट्रेड प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा। निर्यात संवर्द्धन परिषद इस प्रदर्शनी को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) की ब्रांडिंग, प्रचार-प्रसार एवं विपणन के अवसर के रूप में देख रही है। प्रदर्शनी में यूपी पवेलियन की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

जिला उद्यम एवं उद्यमिता प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त श्रीनाथ पासवान ने बताया कि कई निर्यातकों ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग के लिए आवेदन किया था। तीन निर्यातकों ने पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर निर्धारित शुल्क जमा करा दिया है। चयनित निर्यातकों में शैलजा इंटरनेशनल के शलभ जिंदल, शक्ति इंटरनेशनल के गौरव मित्तल एवं क्यान इंटरनेशनल के अनिल बत्रा हैं। वीजा के लिए आवेदन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 21 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन तुर्की के इंस्ताबुल में होने जा रहा है। इस प्रदर्शनी में हम लोग उम्मीदों के साथ भाग लेंगे। कोविड काल में कारोबार ही नहीं बल्कि जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब स्थिति में सुधार होता दिख रहा है। फरवरी में जर्मनी में प्रदर्शनी में शामिल होंगे।

- शलभ जिंदल, निर्यातक
करीब छह हजार करोड़ का सालाना निर्यात
अलीगढ़। कोविड के कारण पुरी दुनिया का कारोबार प्रभावित हुआ है। महामारी से अलीगढ़ के ताला, हार्डवेयर, आर्टवेयर एवं अन्य कारोबार को झटका लगा है। कोरोना काल से पहले अलीगढ़ से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से करीब छह हजार करोड़ रुपये का सालाना निर्यात होता था। अब हालात कुछ ठीक होने पर स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed