फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh life could not unload the debt- Naseeruddin Shah

अलीगढ़ का कर्ज जिंदगी भर नहीं उतार सकताः नसीरुद्दीन श्ााह

Mon, 19 Oct 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 19 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Aligarh life could not unload the debt- Naseeruddin Shah
प्रख्यात फिल्म स्टार नसीरुद्दीन शाह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पहुंचकर पुरानी यादों में खो गए। कैनेडी हाल में आयोजित पूर्व छात्रों के सम्मेलन में छात्र-शिक्षकों से गुफ्तगू करते हुए उन्होंने कहा कि इसी मंच (कैनेडी हाल) से लड़खड़ाते हुए अपने फन की शुरुआत की थी। इसे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। यहां तालीम एवं तरबियत हासिल की। अपनी कौम को पहचाना। उर्दू जबान सीखी।
विज्ञापन


शहनाज हाशमी, जाहिदा जैदी, मुनीबुर्रहमान और असद उर्रहमान के बगैर आज वहां नहीं पहुंचता, जहां आज हूं। अलीगढ़ का कर्ज जिंदगी भर नहीं उतार पाऊं गा। नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि 1967 से 1970 तक यहां था। उस समय ड्रामा की एक्टिविटी बहुत होती थी। वे लोग कभी उर्दू कभी अंग्रेजी में ड्रामा पेश करते थे। आज ड्रामा की एक्टिविटी कम हो गई है। उन्होंने कुलपति जमीरूद्दीन शाह (अपने बड़े भाई) से आग्रह किया कि ड्रामा क्लब को फिर से जिंदा कराएं। फेसबुक पर मैसेज भेजने से काम नहीं चलेगा। थियेटर का मकसद इंसानों का इंसानों से बात करना है। ऐसा होता है तो वह वादा करते हैं कि यहां आकर स्वयं छात्रों को तरबिया देंगे। अलीग बिरादरी से मिली बेपनाह मोहब्बत एवं इज्जत से गदगद होकर नसीरूद्दीन शाह ने कहा कि उनके वालिद चाहते थे कि डॉ. बनूं। अम्मी सेहत एवं इज्जत बख्शने की दुआ करती थीं। आज अम्मी की दुआ लगता है कबूल हो गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed