फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Letter sent to RMP University after three months

अलीगढ़ : तीन महीने बाद आरएमपी विवि को भेजी पत्रावली

Sat, 30 Apr 2022 11:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Letter sent to RMP University after three months
तीन महीने की कवायद के बाद राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपी) अलीगढ़ को डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से पत्रावली मिल गई। इस पत्रावली के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा था।
विज्ञापन

प्रो. चंद्रशेखर ने बतौर आरएमपी के कुलपति के रूप में 4 जनवरी 2022 कार्यभार संभाला था। इसके बाद फरवरी में आरएमपी के पद पर कुलसचिव महेश कुमार ने ज्वाइन किया था। कुलसचिव ने डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध अलीगढ़ मंडल के महाविद्यालयों से संबंधित पत्रावली के लिए पत्राचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कई महीनों की कवायद के बाद शनिवार को आरएमपी को पत्रावली मिल गई। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा अभी भी अलीगढ़ मंडल के महाविद्यालयों को संबद्धता दे रहे हैं, जो अनुचित है। इसकी शिकायत शासन से की जाएगी। इस संबंध में डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय अलीगढ़ की जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुनीता गुप्ता ने बताया कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिर भी पता करुंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में दाखिले लेगा आरएमपी
कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र में आरएमपी विवि ही दाखिले की प्रक्रिया पूरा करेगा। इसके अलावा शैक्षिक सत्र 2021-22 के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आरएमपी विवि कराएगा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में स्नातक व परास्नातक वार्षिक परीक्षा के रूप में प्रवेश ले रखा है, उसकी वार्षिक परीक्षा डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed