फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Left the first and second wife... Nikah from the third

अलीगढ़ : दरोगा ने पहली और दूसरी बीवी को छोड़ा... तीसरी से निकाह

Tue, 26 Oct 2021 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 26 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Left the first and second wife... Nikah from the third

बुलंदशहर में तैनात दरोगा पर अतरौली की युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत दी है। युवती का आरोप है कि दरोगा पहले से विवाहित रहते खुद को अविवाहित बता उसके साथ रिश्ते बनाए और निकाह किया। अब किसी तीसरी से निकाह कर उसके साथ रह रहा है। एसएसपी ने मामले में बुलंदशहर एसएसपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि वह एनजीओ से जुड़ी है। शहर में उसका कार्यालय है। इसी बीच फेसबुक के जरिये उसकी बुलंदशहर में तैनात दरोगा से दोस्ती हो गई। दरोगा ने खुद को अविवाहित बताकर शादी तक प्रस्ताव रख दिया। उसने दरोगा को अपनी सहेली की शादी में बुलाया। जहां शादी वाले घर में दरोगा ने उसके साथ एतराज के बावजूद यह कहकर रिश्ते बनाए कि जब शादी करनी है तो दिक्कत कैसी।
विज्ञापन


फिर मिलना जुलना जारी रहा। बाद में युवती के दबाव पर कोल्ड स्टोर पर पांच लोगों के सामने निकाह किया गया। बाद में मकान दिलवाकर साथ रहने लगा। इस बीच गर्भपात भी कराया। इसी दौरान पता चला कि दरोगा पहले से विवाहित है। अब उसने तीसरा निकाह किसी युवती से किया है। युवती के अनुसार उसकी पहली पत्नी ने बुलंदशहर में शिकायत दे रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed