फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh leading exporter, 12 including son and friend booked for gang rape

घर में काम करने वाली ने लगाए आरोप: प्रमुख निर्यातक, बेटे और दोस्त समेत 12 पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Sat, 20 Jul 2024 11:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 11:35 AM IST
सार

मुकदमा बरौला क्षेत्र में रहने वाली युवती ने कराया है। कहा है कि वह तुषार के घर पर काम करती है। परिवार के लोगों ने चार माह तक तो अच्छा व्यवहार किया, मगर पांचवें माह से परेशान करना शुरू कर दिया। उसने पिटाई, दुष्कर्म करने और वीडियो बनाई।

विज्ञापन
Aligarh leading exporter, 12 including son and friend booked for gang rape
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़्र महानगर के एक प्रमुख निर्यातक ओरिएंटल मैटल वर्क्स के स्वामी सुशील चौधरी व उनके परिवार-दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह आरोप उनके घर की नौकरानी की ओर से लगाया गया है। मुकदमे में परिवार की महिलाएं भी नामजद हैं। फिलहाल बन्नादेवी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस संबंध में मुकदमा बरौला क्षेत्र में रहने वाली युवती ने कराया है। कहा है कि वह तुषार के घर पर काम करती है। परिवार के लोगों ने चार माह तक तो अच्छा व्यवहार किया, मगर पांचवें माह से परेशान करना शुरू कर दिया। इस दौरान तुषार, उसकी पत्नी आयुशी, मां सीमा व पिता सुशील रोज मारते थे। आरोप है कि 15 जून को तुषार व उसके आठ दोस्तों ने और नौकरों (शिवपाल, पिंकू, अक्शे) ने तीन से चार दिन तक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि परिवार के सभी लोगों व नौकरों ने मिलकर उसे जान से मारना चाहा था। जब उसने अपने भाइयों को फोन कर बताया तो पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


18 जुलाई देर रात युवती थाने पहुंची। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी ने मुकदमे की पुष्टि की है। बता दें कि एक्सपोर्टर सुशील चौधरी शहर के पुराने निर्यातक हैं। वे 2007 में मेयर पद का चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ चुके हैं। दो दिन पहले उनकी बेटी की शादी जयपुर में थी। बृहस्पतिवार रात ही परिवार वहां से लौटा है। इस शादी में शहर के भी तमाम व्यापारी, कारोबारी, राजनेता व जनप्रतिनिधि शामिल होने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी स्लाइड सुरक्षित रख ली गई। 20 जुलाई को उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। बाकी साक्ष्य संकलन कराया जा रहा है। उसी आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

मौखिक तौर पर जयपुर भी बताया घटनास्थल

युवती ने पुलिस को दी तहरीर के अलावा पूछताछ में बताया कि उसकी मां भी इनके यहां काम करती है। ये सब चार माह से चल रहा था। तीन चार दिन पहले परिवार बेटी की शादी करने जयपुर गया था। वहां उसे भी साथ ले गए। उसके साथ वहां भी यह सब हुआ। उसके बयान के आधार पर घटनास्थल के सीसीटीवी लेने एक टीम जयपुर भी भेजी जा रही है।

मेयर सहित निर्यातक मिले एसपी सिटी से
इस मामले में मेयर प्रशांत सिंघल की अगुवाई में शहर के निर्यातकों व कारोबारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी सिटी से मिला। जहां पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की। इस पर एसपी सिटी स्तर से भी भरोसा दिलाया गया। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे। यहां यह भी बताया गया कि युवती व उसकी मां को परिवार की तरह काफी समय से घर में ही रखा जा रहा है। उसका उपचार तक कराया जा रहा है। अब किसी के बहकावे या उकसावे में आकर ये सब किया गया है।

ये हैं मुकदमे में आरोपी
इन पर दुष्कर्म का मुकदमा
तुषार, एक्सपोर्टर पुत्र, उसके आठ अज्ञात दोस्त, तीन नौकर शिवपाल, पिंकू, अक्शे
इन पर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप
खुद एक्सपोर्टर सुशील चौधरी, तुषार की पत्नी आयुषी, सुशील चौधरी की पत्नी सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed