{"_id":"61c235307f02ba2a8e76d8f3","slug":"aligarh-kaali-chashme-wali-kai-haal-se-tera-city-office-news-ali2811778187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : काले चश्मे वाली कै हाल से तेरा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : काले चश्मे वाली कै हाल से तेरा...
विज्ञापन
कृष्णांजलि नाट्यशाला में प्रस्तुति देती मोनिका चौधरी। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काले चश्मे वाली कै हाल से तेरा.......हरियाणवी गायिका मोनिका चौधरी की एलबम का गाना जब कृष्णांजलि मंच पर गूंजा तो युवाओं के पैर स्वत: ही थिरकने लगे। मौका था मोनिका चौधरी व सोनिया चौधरी नाइट का।
दोनों गायिकाओं ने एक से बढ़कर एक गाना व नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर हास्य कलाकार दीप्ति शर्मा ने भी हास्य व्यंग्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नुमाइश प्रभारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने किया। इसके बाद मोनिका चौधरी व सोनिया चौधरी ने तेरा मेरा रिश्ता, आशिक छूटी का समेत अन्य एलबम के गाने गाकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा एवं डांस ग्रुप ने भी अपना जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
डांस करते युवक एवं युवतियों को देखकर फिल्म व टेलीविजन के दृश्य साकार हो गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गजल ये सिला मिला है तेेेरी दोस्ती का पर युवा कलाकार राज द्वारा किया गया एक्ट रहा।
उन्होंने अपनी अभिनय प्रतिभा के दम पर खूब तालियां बटोरी। संयोजक नौशद मंजर ने बताया कि कार्यक्त्रस्म में हास्य, व्यंग, नाटक, गीत व संगीत का मिलाजुला रूप दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा।