फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh jn medical college

जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना जांच को आए सैंपलों की संख्या 3 हजार के पार पहुंची

Wed, 22 Apr 2020 06:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Aligarh jn medical college
जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : CITY OFFICE
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की जांच के लिए आए सैंपल की संख्या अब 3000 से ऊपर पहुंच गई है। अब तक कुल 3049 सैंपल जांच के लिए आए हैं, जिसमें 89 पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अलीगढ़ का एक और केस पॉजिटिव पाया गया। हालांकि पिछले दो दिनों में अलीगढ़ के पड़ोसी जिलों से कोई भी पॉजिटिव केस दर्ज नहीं किया गया है। इसके अलावा मंगलवार को ही संक्रमण से हुई मौत वाले परिवार से एक लड़की के पॉजिटिव होने की बात कही जा रही थी, लेकिन जांच में उसको कोरोना होने की पुष्टि नहीं हुई। एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं कि अब जो पॉजिटिव केसों की संख्या हमारे सामने है उसके मुताबिक सबसे अधिक नोएडा के 57, रामपुर के सात, हाथरस के चार, मथुरा के सात, कासगंज के तीन, बुलंदशहर के तीन, आगरा का एक, बदायूं का एक, मुरादाबाद का एक, एटा का एक और एक मामला संभल का है। अब इसमें तीन केस अलीगढ़ के भी जुड़ गए हैं। अब कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 89 हो गई।
विज्ञापन

प्रोफेसर की किदवई कहते हैं कि अलीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित व्यक्ति की मौत होने के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज में भी बेहद सावधानी बरती जा रही है। यहां पर अब सामान्य मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। केवल कोरोना ओपीडी ही संचालित हो रही है। सामान्य ओपीडी को बंद कर दिया गया है। यहां कोरोना ओपीडी में आने वाले मरीजों का परीक्षण कर रहे डॉक्टर और फ्रंट लाइन स्टाफ पर्सनल प्रोटेक्शन किट का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed