{"_id":"61f8cf46d8c6bf26c230e00b","slug":"aligarh-jayant-did-public-relations-in-malav-filed-a-case-against-the-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: मालव में जयंत ने किया जनसंपर्क, प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: मालव में जयंत ने किया जनसंपर्क, प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज
Tue, 01 Feb 2022 11:42 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:42 AM IST
विज्ञापन
मालव में जयंत ने किया जनसंपर्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ जनपद की खैर आरक्षित सीट पर सोमवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के जनसंपर्क को लेकर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा रालोद प्रत्याशी व अज्ञात साथियों पर दर्ज किया गया है। बताया गया है कि खैर सीट के टप्पल क्षेत्र के मालव में सोमवार को रालोद अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी के समर्थन में जनसंपर्क किया था।
विज्ञापन
नियमानुसार दस लोग जनसंपर्क में होने चाहिए, मगर यहां संख्या काफी अधिक थी। एसडीएम खैर व इंस्पेक्टर टप्पल दोनों ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उडऩदस्ता प्रभारी ब्रज नंदन शर्मा की ओर से यह मुकदमा अचार संहिता उल्लंघन, महामारी अधिनियम आदि धाराओं में प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी व अज्ञात साथियों पर दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन