{"_id":"696cc3f572ea0fcaac0a12ea","slug":"aligarh-jawahar-colony-student-missing-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कॉपी लेने गया कक्षा नौ का छात्र लापता, तीन दिन बाद भी कहीं पता नहीं चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कॉपी लेने गया कक्षा नौ का छात्र लापता, तीन दिन बाद भी कहीं पता नहीं चला
Sun, 18 Jan 2026 04:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 18 Jan 2026 04:59 PM IST
सार
प्रिंस 15 जनवरी दोपहर घर से स्कूल संबंधी कॉपी लेने गया था। उसके बाद वापस नहीं आया। सीसीटीवी कैमरों में बालक क्वार्सी चौराहे तक ही जाता हुआ नजर आया है।
विज्ञापन
लापता बालक प्रिंस
- फोटो : परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी थाना अंतर्गत जवाहर कॉलोनी से 15 जनवरी को घर से कॉपी लेने गया बालक लापता हो गया। इस संबंध में बालक के पिता की ओर से अनहोनी के अंदेशे में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
ऑटो चालक बबलू ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा प्रिंस 15 जनवरी दोपहर घर से स्कूल संबंधी कॉपी लेने गया था। उसके बाद वापस नहीं आया। सीसीटीवी कैमरों में बालक क्वार्सी चौराहे तक ही जाता हुआ नजर आया है। एसएचओ नरेंद्र शर्मा के अनुसार रिपोर्ट दर्जकर बालक की तलाश की जा रही है। 18 जनवरी को तीन दिन बीत जाने के बाद भी बालक का कहीं पता नहीं चला है।
विज्ञापन