फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh is important in the Defense Corridor, youth will meet

डिफेंस कॉरिडोर में अलीगढ़ अहम, युवाओं को मिलेंगे मौके

Sun, 12 Aug 2018 02:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 12 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
Aligarh is important in the Defense Corridor, youth will meet
उद्घाटन करतीं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण। साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने यहां डिफेंस कॉरिडोर की बैठक में उद्यमियों को आश्वासन दिया कि वे उच्च गुणवत्ता की रक्षा सामग्री बनाएं, सरकार 10 साल तक उनका उत्पाद खरीदेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित कोरिडोर में केवल उत्पादन पर ध्यान नहीं देना है बल्कि प्रशिक्षण और रोजगार पर भी फोकस करना है ताकि युवाओं को अधिक से अधिक मौके मिल सकें। आगरा व अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर के महत्वपूर्ण शहर हैं। इस कॉरिडोर से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह बहुप्रतीक्षित बैठक शनिवार को जीटी रोड स्थित रॉयल रेजीडेंसी होटल में संपन्न हुई। बैठक  के दौरान डिफेंस कॉरिडोर में 3732 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं।
विज्ञापन


रक्षामंत्री ने कहा कि हम केवल देश में ही आपूर्ति करने की न सोचें बल्कि निर्यात के लिए भी कदम बढ़ाएं। देश से ज्यादा विदेश में हम आपूर्ति कर अपना नाम कमा सकते हैं। हम इनोवेशन कर सकते हैं, तो करें। उन्होंने कहा कि अब भारतीय सेना के अधिकारी खुद आपके समक्ष मौजूद हैं। वे आपको अपनी जरूरत बताएंगे और आप उनके अनुसार उत्पाद बनाएंगे। देश में नवरत्न कंपनियां रक्षा क्षेत्र में अलग अलग तरह से उत्पादन में सहयोग कर रही हैं। बैठक का का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा राज्य मंत्री सुभाष रामाराव भामरे, प्रदेश के औद्योगिक मंत्री सतीश महाना, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह और सांसद सतीश गौतम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


टप्पल के पास 268 एकड़ जमीन चिन्हित : योगी
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अलीगढ़ में 268 एकड़ जमीन टप्पल के पास चिन्हित की गई है। यूपी ने डिफेंस एंड एरोस्पेस पालिसी 2018 घोषित कर दी है। यहां निवेश करने वाले कारोबार बंद कर दूसरे प्रदेशों में जा रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज पूरे भारत में उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018 में 4.68 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव सामने आए। अब प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बन रहा है। उत्तर प्रदेश में एमएसएमई इकाइयों की संख्या बहुत बड़ी है। इस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का 65 फीसदी और वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का 60 फीसदी हिस्सा उत्तर प्रदेश से हो कर गुजर रहा है। इसलिए यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। निवेशकों को सुविधा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। हम किसी भी तरह से निवेशकों को परेशानी नहीं होने देेंगे। डिफेंस कॉरिडोर प्रदेश की सूरत बदल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी डिफेंस एरोस्पेस पॉलिसी के तहत मिलने वाले 8 लाभ
निवेश हेतु ली गई भूमि की लागत में 25 फीसदी सब्सिडी
माल को लाने ले जाने के लिए परिवहन में मिलेगी छूट
तकनीकी लाने की लागत में 75 फीसदी की प्रतिपूर्ति
अनुसंधान के कर्ज में लगने वाले ब्याज में छूट
किसी उत्पाद का पेंटेंट कराने पर पेटेंट शुल्क में छूट
जमीन की खरीद में लगने वाले स्टांप डयूटी में छूट
रक्षा उत्पादन केंद्रीय जीएसटी से छूट के दायरे में होगा
रक्षा इकाई स्थापित करने में बैंक लोन में भी छूट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed