{"_id":"5ed0452d79714932350f2537","slug":"aligarh-inspector-taking-bribe-captured-in-video-susupended","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः रिश्वत लेते दरोगा वीडियो में कैद, निलंबन के बाद भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः रिश्वत लेते दरोगा वीडियो में कैद, निलंबन के बाद भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज
Fri, 29 May 2020 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 29 May 2020 04:41 AM IST
विज्ञापन
दरोगा राजकुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट और अवैध खनन के मामले को निपटाने के मामले में जनपद के गोंडा थाना के एक दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए दरोगा राजकुमार को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
वाकया ब्रहस्पतिवार दोपहर उस समय संज्ञान में आया, जब गोंडा के कुछ लोग एसपी देहात अतुल शर्मा से मिले और दरोगा का 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए वीडियो दिखाकर पूरा मामला बताया।
विज्ञापन
इस पर एसपी देहात शाम को गोंडा थाने पहुंचे और जांच में पाया कि दो दिन पहले हुए एक झगड़े और अवैध खनन से जुड़े मामले में दरोगा ने रिश्वत ली है। इतना ही नहीं वह वीडियो में यहां तक कह रहा है कि कोई जिला मुख्यालय पर जाकर शिकायत करके उसका या थाना प्रभारी का क्या बिगाड़ लेगा। विधायक उसके पास भी हैं।
विज्ञापन
एसपी देहात की रिपोर्ट पर एक तरफ जहां दरोगा को एसएसपी मुनिराज जी ने निलंबित कर तत्काल लाइन में आमद कराने का आदेश दिया। वहीं दरोगा पर मुकदमा भी दर्ज कराया है। इधर मुकदमे की खबर पर दरोगा फरार हो गया है।