फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Indian Idol winner Salman Ali stuns

अलीगढ़: इंडियन आइडल विजेता सलमान अली के सुरों ने बांधा समा

Thu, 23 Dec 2021 03:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Indian Idol winner Salman Ali stuns
कोहिनूर मंच पर आयोजित सूफी नाइट में प्रस्तुति देते सलमान अली। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में बुधवार को कोहिनूर मंच पर इंडियन आइडल फेम सलमान अली के सूफी संगीत की धूम रही। उन्होंने सूफी नाइट में बॉलीवुड का तड़का लगाया और एक से एक बेहतरीन गाने पेश किए।
विज्ञापन

सूफी नाइट का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, नगर आयुक्त गौरांग राठी, एसपी देहात शुभम पटेल, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, तहसीलदार कोल डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने किया। इसके बाद सलमान अली ने माइक संभाला और एक के बाद एक बेहतरीन गाने प्रस्तुत कर तालियां बटोरी।
विज्ञापन

उन्होंने मांगे फकीर दुआएं लाख, प्यार की सूरत माशाअल्लाह..., सारे गारे सारे सा..., तेरे नाम से जी लूं, तेरे नाम से मर जाऊं..., मुस्कुराने की वजह तुम हो, गुनगुनाने की वजह हो..., ओ रे लम्हे तू कहीं मत जा, हो सके तो उम्र भर थम जा..., गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं, दीवाना ये दिल हो गया... जैसे शानदार गीतों को पेश कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कई गाने दर्शकों की फरमाइश पर भी गाए। इस दौरान कोहिनूर सभागार दर्शकों की भीड़ से भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed