{"_id":"61ff76d488dea15db715ee5f","slug":"aligarh-income-tax-department-raids-three-establishments-including-sony-jewelers-sarafa-committee-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: सोनी ज्वैलर्स समेत तीन प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा, सर्राफा कमेटी ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: सोनी ज्वैलर्स समेत तीन प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा, सर्राफा कमेटी ने जताया विरोध
Sun, 06 Feb 2022 12:51 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:51 PM IST
सार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मध्य में स्थित सोनी ज्वैलर्स समेत तीन प्रतिष्ठानों पर रविवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी कर दी। आयकर विभाग के अधिकारी इस दौरान इन प्रतिष्ठानों पर जाकर कागजों की जांच की। छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी थी।
विज्ञापन
सोनी ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान तैनात पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी कर दी। इससे सुबह से ही शहर में हंगामा मच गया। कुछ संगठन इस कार्रवाई का विरोध भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मध्य में स्थित सोनी ज्वैलर्स समेत तीन प्रतिष्ठानों पर रविवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी कर दी। आयकर विभाग के अधिकारी इस दौरान इन प्रतिष्ठानों पर जाकर कागजों की जांच की। छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी थी।
विज्ञापन
आयकर विभाग की कार्रवाई का सर्राफा कमेटी ने विरोध किया है। इस कार्रवाई के विरोध में सर्राफ कारोबारियों ने बाजार बंद रखने का आह्वान किया है।