फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Husband forcibly married younger sister, then caused death of three

अलीगढ़ : पति ने छोटी बहन से जबरन शादी की, फिर दो सालों व बहू की मौत का कारण बना

Sun, 28 Jun 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Husband forcibly married younger sister, then caused death of three
पत्रकार वार्ता करते पूर्व विधायक जमीर उल्लाह। - फोटो : CITY OFFICE
बन्ना देवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद स्थित पत्थर वाली गली में बीती बुधवार को एक साथ तीन आत्महत्याओं की गुत्थी कुछ सुलझने लगी है। इस घटना में सुसाइड करने वाले शैलेंद्र वर्मा ने सुसाइड नोट मैं कायर नहीं हूं.. क्यों लिखा था। इसका भी खुलासा हुआ। दरअसल, इस परिवार में दामाद जयप्रक्राश ही घर में खलनायक बन गया था। पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह के आवास पर शनिवार को परिवार के मुखिया 61 वर्षीय मुरारी लाल वर्मा उनकी पत्नी 55 वर्षीय कैंसर पीड़िता मुन्नी देवी, भाई पंकज वर्मा एवं बहन मंजूरानी ने इस पूरी घटना का खुलासा किया। इन लोगों ने कहा कि इन सभी हत्याओं का जिम्मेदार मंजू का पति जयप्रकाश है। पूरे परिवार ने उसके खिलाफ सभी थानों में शिकायतें की, परंतु आज तक उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसको नेताओं का संरक्षण प्राप्त है और वह उनके काले धंधे में संलिप्त हैं। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस प्रशासन इंसाफ नहीं कर रहा है। इसलिए पूरा परिवार पूर्व विधायक के पास पहुंचा है, ताकि घटना का सही खुलासा हो सके।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने उनकी पीड़ा देख सुन कर उनके पास खुद चल कर गए थे और इसका खुलासा कराया। मंजू रानी ने बताया कि उसका विवाह सन 2003 में जयप्रकाश निवासी खेड़िया बहादुरगढ़ अतरौली से हुआ था। वह शुरुआत से ही मानसिक एवं शारीरिक शोषण व उत्पीड़न करने लगा था। दबाव डालकर रुपये गहने आदि की मांग करता था। परिवार ने उसकी सभी मांगों को पूरा किया। हालात खराब होते देख मंजू ने अपनी पढ़ाई पूरी की और शिक्षिका बन कर अपने परिवार का पालन पोषण करने लगी। बकौल मंजू इस बीच जयप्रकाश उसकी छोटी बहन हेमलता से जबरदस्ती करने लगा। सात माह पूर्व उसे घर से बहला कर ले गया। बिना मंजू को तलाक दिए जयप्रकाश ने हेमलता से शादी कर ली। यही नहीं जयप्रकाश के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। वह भाई जितेंद्र वर्मा को शराब पिलाकर अवैध हथियार देकर अपराध कराने लगा था। जब बात खुलने लगी तो उसने जितेंद्र वर्मा को पांच वर्ष पूर्व एक्सीडेंट में मरवा दिया।
विज्ञापन

ये एक्सीडेंट डीपीएस स्कूल रामघाट रोड के पास कराया गया था। उस वक्त मंजू ने लिखित शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई थी, जिसके बाद जयप्रकाश के हौसले और बढ़ गए और उसने पूरे परिवार पर अत्याचार व शोषण शुरू कर दिया। घर में चाकू आदि रखने लगा। उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उसके ही अत्याचारों और शोषण से तंग आकर परिवार के सदस्य 23 वर्षीय शैलेंद्र वर्मा ने अपनी पत्नी पिंकी की गोली मारकर हत्या कर दी, उसके बाद विशाल वर्मा ने भी खुद को गोली मार ली। घर में दो मौतें देखकर 20 वर्षीय विशाल ने भी खुदकुशी कर ली। पूर्व विधायक ने मांग की है कि इस गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के साथ-साथ अलीगढ़ के सभी विपक्षी नेता इंसाफ का साथ दें। वह इस प्रकरण में सोमवार को डीएम और एसएसपी से मिल कर उचित कार्रवाई की मांग करेंगेे। इस अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, पार्षद शकील राइन, पार्षद हफीज अब्बासी, फैजान अहमद खान, फरहान सलमानी, मोहम्मद इमरान खान, इमरान घोसी, भाईचारा सेवा समिति के महासचिव जाकिर भारती, रिजवान अंसारी, कपिल शर्मा, मुशर्रफ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed