फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh

सफाई कर्मियों से ‘बेगार’ की जांच करा रहे डीएम

Sat, 27 Feb 2016 02:10 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Sat, 27 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन

जिन सफाई कर्मचारियों को गांव में सफाई करनी चाहिए, साहब उनसे घर और ऑफिस में चाकरी करा रहे हैं। ग्राम पंचायतों में तैनात इन सफाई कर्मचारियों से ब्लाक में तैनात एडीओ पंचायत तक अपने घर में काम करा रहे हैं। डीएम ने इस स्थिति पर कठोर रुख अपनाया है। डीएम जांच करा रहे हैं कि कहां- कहां और कौन -कौन अधिकारी सफाई कर्मचारियों से नियम विरुद्घ काम करा रहा है। 

विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार प्रत्येक राजस्व ग्राम में एक सफाई कर्मचारी तैनात होना चाहिए। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल और पूरी ग्राम पंचायत में सफाई करना उसकी जिम्मेदारी है। सफाई कर्मी गांव में सफाई कर रहा है हर माह ग्राम प्रधान इसकी रिपोर्ट देेंगे तब वेतन निकलेगा। इस शासनादेश के विपरीत जिले के करीब 125 सफाई कर्मचारियों को अधिकारियों ने अपनी निजी सेवा में लगा लिया है। कोई किसी साहब के यहां अर्दलीगीरी कर रहा है तो कोई घर में पानी भर रहा है। गांव में सफाई करने वाले इन कर्मचारियों से एडीओ पंचायत स्तर के अधिकारी भी घरेलू काम ले रहे हैं। गांवों की सफाई ध्वस्त होने पर प्रभारी कमिश्नर एवं डीएम डॉ. बलकार सिंह ने जांच करा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed