{"_id":"6251e527d15c910f521a05e0","slug":"aligarh-hathras-police-imposed-chargesheet-against-five-including-bjp-leader-aligarh-news-ali288926748","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : हाथरस पुलिस ने लगाई भाजपा नेता सहित पांच के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : हाथरस पुलिस ने लगाई भाजपा नेता सहित पांच के खिलाफ चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता जयदीप गौड़ और सेवानिवृत्त पीसीएस विमल अग्रवाल के बीच ज्ञानसरोवर पार्क में हुए झगड़े में पीसीएस अधिकारी की ओर से दर्ज मुकदमे में भी चार्जशीट दायर हो गई है। इस मुकदमे की विवेचना हाथरस पुलिस द्वारा की गई थी और जांच के बाद मुकदमे में से हमले की धारा हटाकर सामान्य मारपीट की धाराओं में चार्जशीट दायर की गई है।
बता दें कि पिछले वर्ष पार्क में घूमने के दौरान जयदीप गौड़ व विमल अग्रवाल के बीच झगड़ा हुआ था। जयदीप गौड़ का आरोप था कि विमल अग्रवाल पार्क में स्कूटी चला रहे थे, जिसका विरोध किया तो उन्होंने नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उनके काफी चोट आई।
पहले दिन पुलिस ने जयदीप गौड़ की तहरीर पर विमल अग्रवाल पर मुकदमा दर्ज किया था। बाद में न्यायालय के आदेश पर विमल अग्रवाल की ओर से जयदीप गौड़ आदि पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे की विवेचना बाद में डीआईजी के निर्देश पर हाथरस पुलिस द्वारा की गई, जिसमें 30 मार्च को जयदीप गौड़, संतोष बाबू गुप्ता, देवेंद्र वार्ष्णेय, रामबाबू गुप्ता व पंकज गुप्ता आदि पर चार्जशीट दायर की गई है, जिसमें हमले की धारा हटा दी गई है। बाकी मारपीट में चार्जशीट दायर की है। इधर, जयदीप गौड़ ने बताया कि उनकी ओर से दर्ज मुकदमे में पहले चार्जशीट हो चुकी है।