फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Hand pump is bad, dirty water coming from taps

अलीगढ़ : हैंडपंप हैं खराब, नलों से आ रहा गंदा पानी

Sat, 30 Apr 2022 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Hand pump is bad, dirty water coming from taps
दुबे का पड़ाव आंबेडकर वाली गली में पानी की समस्या से परेशान बच्चे हैंडपंप से पानी भरने को लगी भीड? - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर दस स्थित आंबेडकर वाली गली में करीब 60 साल पुरानी जर्जर पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति होती है। कई जगहों पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। पिछले एक साल से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। लीकेज होने के कारण घरों में दूषित पानी आता है। इलाके के ज्यादातर हैंडपंप सूखे पड़े हैं। ऐसे में यहां रहने वाली महिलाएं व बुजुर्ग आसपास के मोहल्लों से पानी भरकर लाते हैं। उनका कहना है कि इस समस्या पर न तो अधिकारी सुनते हैं और न ही नगर निगम वाले।
विज्ञापन

आंबेडकर वाली गली के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में करीब एक साल से गंदे पानी की समस्या है। इससे पहले नलों से साफ पानी की आपूर्ति होती थी। कहने को दो बार पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन जब भी नल खोलो तो काफी देर तक गंदा पानी आता है।
विज्ञापन

रोजमर्रा के कामों के लिए इधर-उधर से पानी लाना पड़ता है। क्षेत्र में पानी के टैंकर की भी व्यवस्था नहीं है, जिन घरों में सबमर्सिबल लगा होता है, वहां से पानी लाते हैं। वार्ड में कई जगह नई पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई हुई थी, जिससे पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है और ठेकेदार व नगर निगम वाले उस क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत नहीं करते हैं। इससे पानी की भी बर्बादी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है स्थिति
- वार्ड 10 - आंबेडकर वाली गली (मिश्रित आबादी क्षेत्र)।
- वार्ड की आबादी 15 हजार।
- जलस्तर 250 से 300 फुट।
- वार्ड में कुल 20 सरकारी हैंडपंप। 16 हैंडपंप खराब हालत में हैं।
- एक सबमर्सिबल, जो चालू हालत में है।
- एक पानी की टंकी।
- 60 साल पुरानी पानी की पाइप लाइन से जलापूर्ति। कई जगहों पर लीकेज की समस्या।
- वार्ड का टीडीएस 500 से 700 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- क्षेत्र में बर्फखाना, पॉलिश प्लांट, कार वाशिंग सेंटर आदि संचालित हैं।
नहीं सुन रहे नगर निगम के अधिकारी
आंबेडकर वाली गली में पिछले एक साल से गंदा पानी आ रहा है। कई बार इसकी शिकायत लिखित व मौखिक तौर पर निगम अधिकारियों से की गई है, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। मजदूर वर्ग के लोग इस वार्ड में निवास करते हैं। उन्हें सुबह जल्दी काम पर जाना होता है। साफ पानी की समस्या उनके रोजगार पर भी असर डाल रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे।
- राजू पासवान, पार्षद
कॉलोनी में एक साल से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पहले पानी साफ आता था। भीषण गर्मी में साफ पानी की समस्या बढ़ गई है। दूसरे मोहल्लों से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। - सपना
पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज है। इसी कारण गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। जब भी नल खोलो तो गंदा पानी ही आता है। टैंकर की भी व्यवस्था नहीं है। हैंडपंप भी खराब है।
रामवती
गांधी पार्क टंकी पास में होने के बाद भी इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। कुछ दिन पहले यहां पाइपलाइन डालने का काम हुआ था। जगह-जगह सड़क को खोद दिया गया, तभी से गंदा पानी आ रहा है।

केला देवी
सुबह व शाम साफ पानी इधर-उधर तलाश करना पड़ता है। टैंकर की कोई व्यवस्था नहीं है। हैंडपंप भी खराब हैं। मजदूर वर्ग के लोग हैं। देर हो जाती है तो काम भी नहीं मिलता। बहुत परेशानी है।
मीना देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed