फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh got Garbage Free City Award

अलीगढ़ को कूड़ा मुक्त सिटी अवार्ड

Fri, 12 Nov 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aligarh got Garbage Free City Award
मोहम्मद फुरकान। महापौर - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ शहर को कूड़ा मुक्त करने के नगर निगम के प्रयासों को पंख लग गए हैं। शहर का चयन कूड़ा मुक्त सिटी अवार्ड के लिए किया गया है। भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 20 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में गारबेज फ्री सिटी (जीएफसी) अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

2021 के शुरुआती महीनों में स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के अंतर्गत जीएफसी के भौतिक सत्यापन के लिए भारत सरकार की टीम आई थी। करीब दस दिन तक टीम द्वारा सर्वे किया गया था। शहर के प्रत्येक वार्ड से लेकर एटूजेड प्लांट तक सर्वे टीम के सदस्य गए थे। शहर को साफ-सुथरा व कूड़ा मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के आधार पर भारत सरकार द्वारा जीएफसी अवार्ड के लिए अलीगढ़ का चयन किया गया है। इस सर्वे में उत्तर प्रदेश के क्रमश: नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, लखनऊ एवं झांसी का चयन हुआ है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि 20 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में महापौर एवं नगर आयुक्त को निमंत्रण दिया गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत विभिन्न कैटेगरी का परिणाम घोषित किया जाएगा। जीएफसी में अलीगढ़ के चयन की सूचना के बाद नगर निगम में हर्ष का माहौल है। सभी एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार की तरफ से शहरवासियों को यह दीपावली का उपहार है। इस सम्मान और हौसला आफजाई से शहरवासियों को गर्व होगा। शहर को और स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मो. फुरकान, महापौर
इस सफलता का श्रेय स्वच्छता के सिपाहियों और कोरोना वारियर्स को देना चाहता हूं, जिनके सार्थक प्रयास से यह उपलब्धि हासिल हुई है। उनका योगदान अमूल्य है।
- गौरांग राठी, नगर आयुक्त
--
जीएफसी सर्वे में सर्वोच्च स्थान दिलाने में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं पार्षदों का महत्वपूर्ण योगदान है। गौरव के इस पल में शहर वासियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं।

- प्रेमरंजन सिंह, पूर्व नगर आयुक्त एवं वर्तमान में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष
कई मानकों के आधार पर जीएफसी में चयन होता है। पिंक शौचालय, सार्वजनिक शौचालय, वाटर बॉडी, वाणिज्यिक व आवासीय क्षेत्रों में सफाई, स्कूलों में सफाई, कूड़ा निस्तारण, वार्डों में सफाई व स्वच्छता से संबंधित कार्य आदि के आधार पर जीएफसी में चयन किया जाता है।
- अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
कूड़ा मुक्त करने के लिए मुख्य प्रयास
- 4 ट्रांसफर स्टेशन
- 6 मैटेरियल रिकवरी सेंटर
- कूड़ा उठाने के लिए डोर टू डोर व्यवस्था
- पक्के डलाव घर का निर्माण

गौरांग राठी । नगर आयुक्त

गौरांग राठी । नगर आयुक्त- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed