फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aligarh goons molest girl in scuffle 4 women and other injured 3 arrested fir against seven

अलीगढ़ः शोहदों ने छात्रा के साथ की छेड़छाड़, मारपीट में परिवार की महिलाओं समेत सात घायल

Wed, 03 Mar 2021 03:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 03 Mar 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
aligarh goons molest girl in scuffle 4 women and other injured 3 arrested fir against seven
अलीगढ़ शोहदे ने छात्रा को छेड़ा विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके के नगला मसानी में बीए की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में 4 महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए हैं। घायल छात्रा ने जानकारी देते हुए बताया इलाके का ही युवक पिछले कई वर्षों से परेशान करता आ रहा है।

विज्ञापन


जब छात्रा हाईस्कूल में पढ़ती थी तभी से पीछा किया करता था। जिसकी शिकायत वह घर पर कर चुकी थी। इसकी वजह से स्कूल जाने का रास्ता भी बदल दिया। लेकिन अब तो उस शोहदे ने हद कर दी क्योंकि अब वह उसे अपने साथ जबरन भगाने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


छात्रा व उसके परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात को जब वह अपने भाई के साथ दवा लेने के लिए जा रही थी तो फिर आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसका विरोध किया तो छात्र व उसके भाई के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक परिजन हंगामे की बात सुनकर मौके पर आए तो आरोपी के समर्थन में उसके साथी भी आ गए और परिवार के साथ सभी ने मारपीट की। जिसमें छात्रा, उसका भाई समेत 7 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी को जिला अस्पताल मलखान सिंह लेकर पहुंची। जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने के चलते जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।


एसएससी मुनिराज ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया पीड़ित परिवार की शिकायत का संज्ञान लेते हुए 7 लोगों को नामजद कर छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनमें से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है। वादी और प्रतिवादी दोनों ही पड़ोस में रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed