{"_id":"615a10c38ebc3ec8b024bf82","slug":"aligarh-goods-train-derails-many-trains-affected-city-office-news-ali274828737","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ : मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ : मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, कई ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
दाउद खां स्टेशन के पास पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी से कानपुर जा रही मालगाड़ी का रविवार को दाउद खां रेलवे स्टेशन पर डीरेलमेंट (अवपथन) हो गया, जिसकी वजह से अप और डाउन दोनों रूट का ट्रैफिक बंद हो गया। घंटों की मशक्कत के बाद अप ट्रैक चालू हुआ। शाम चार बजे तक डाउन ट्रैक खोलने की कवायद होती रही। इस हादसे की वजह डाउन ट्रैक पर रेल फ्रैक्चर होना बताया जा रहा है। फिलहाल, रेलवे के अधिकारी घटना का ज्वाइंट नोट बना रहे हैं, जिसे उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय भेजा जाएगा।
इधर, हादसे के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। अप ट्रैक दो घंटे बाद तो डाउन ट्रैक पर शाम चार बजे तक यातायात सुचारू हो सका था। सैकड़ों मुसाफिरों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान तेजस एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, आनंद बिहार जोगबनी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा, जबकि दिल्ली-टूंडला मेमू (04184) ट्रेन निरस्त कर दी गई। दिल्ली-दरभंगा (2570) अपने निर्धारित रूट गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ की जगह गाजियाबाद-मुरादाबाद के रास्ते लखनऊ भेजी गई। ट्रेन नंबर दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (2566) को भी उक्त रूट से चलाया गया।
दादरी के पावर प्लांट पर कोयला उतारने के बाद डीएन/4 नाम की 57 बोगियों वाली मालगाड़ी अलीगढ़ जंक्शन से गुजरने के बाद दाउद खां रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से लगभग एक किलोमीटर आगे किमी 1319 के खंभा नंबर 8 के पास सुबह लगभग 10.45 बजे अचानक तेज आवाज के साथ मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। धुल का गुब्बार चारों ओर फैल जाता है।
विज्ञापन
मालगाड़ी के डीरेल होने की सूचना गार्ड व ड्राइवर दाउद खां स्टेशन और टूंडला कंट्रोल रूम को देते हैं। इस सूचना के बाद अप और डाउन ट्रैक की तमाम ट्रेनें हाथरस से अलीगढ़ के बीच जहां की तहां रोक दी जाती हैं। दुर्घटना की वजह डाउन ट्रैक पर बड़ा फ्रैक्चर होना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही अलीगढ़ के सीएमआई संजय शुक्ला, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मो. इस्हाक, आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराने में मदद की।
इस दौरान अलीगढ़ में आनंद बिहार जोगबनी डाउन एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस को रोक दिया जाता है। दोनों ट्रेनें कानपुर की ओर जा रही थीं। हाथरस में तेजस और डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को रोका गया। टूंडला से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन बुलाई गई। साथ ही हायड्रा बुलाया गया। मालगाड़ी के इंजन से 11वां डिब्बा पटरी से उतरा था। इस डिब्बे को छोड़ कर बाकी मालगाड़ी को दो हिस्सों में बांट कर अलग किया गया। लगभग दो घंटे बाद अप ट्रैक चालू किया जा सका, जिससे ट्रेनों को अप ट्रैक से गुजारा गया।
ट्रेनें बहुत कम रफ्तार से दुर्घटनास्थल से गुजारी गईं। एहतियातन दोनों रूट पर काशन लगाया गया। शाम लगभग साढ़े चार बजे के करीब डाउन ट्रैक को भी बहाल कर लिया गया, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन दुरुस्त हुआ। गौर हो कि खुर्जा से भाऊपुर तक मालगाड़ियों के लिए बना डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर चालू हैं, लेकिन अभी सभी मालगाड़ियां इस रूट पर शिफ्ट नहीं की गई हैं।
- हम आनंद बिहार जोगबनी एक्सप्रेस से जोगबनी जा रहे थे, लेकिन डीरेलमेंट होने के कारण तीन घंटे से स्टेशन पर हैे। ट्रेन काफी लेट हो गई है। - दिलबर आलम और खुशदिल, यात्री।