फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh gets 18 new doctors posted in Deen Dayal Hospital and Health and Wellness Centers

Good News: अलीगढ़ को मिले 18 नए डॉक्टर, दीन दयाल अस्पताल और हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर्स में हुए तैनात

Sat, 21 Jan 2023 04:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 04:30 PM IST
सार

अब अलीगढ़ के दीन दयाल अस्पताल में डॉक्टर की कमी दूर होगी। यहां छह नए डॉक्टर तैनात किए गए हैं। साथ ही 12 और डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात किए हैं।

विज्ञापन
Aligarh gets 18 new doctors posted in Deen Dayal Hospital and Health and Wellness Centers
नए तैनात डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र देते डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय और हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर्स के लिए अच्छी खबर है। यहां डॉक्टर की कमी से मरीजों को अब निजात मिल जाएगी। अलीगढ़ को 18 नए डॉक्टर मिले हैं, जिनमें से छह डॉक्टर दीन दयाल अस्पताल को और 12 डॉक्टर हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर्स पर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कलैक्ट्रेट सभागार में पं0 दीन दयाल उपाध्याय समेत हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर के लिये एनआरएचएम के तहत नवनियुक्त 18 चिकित्सकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किये। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि डीडीयू चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी, जिसका आम जनमानस को भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर्स के लिये चिकित्सकों की नियुक्ति होने से बड़ी संख्या में मरीज लाभान्वित होंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीरज त्यागी ने बताया कि डीडीयू को छह एवं हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर के लिये 12 चिकित्सकों की नियुक्ति एनआरएचएम के तहत की गयी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीन दयाल अस्पताल में ये देंगे सेवाएं

  • डॉ उज्ज्वल सिंघल हड्डी रोग विशेषज्ञ
  • डॉ ममता सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ
  • डॉ रश्मित कौर अरोरा नेत्र रोग विशेषज्ञ
  • डॉ यश जैन बाल रोग विशेषज्ञ
  • डॉ अंकुर वार्ष्णेय सर्जन
  • डॉ रिद्धी रानी अवस्थी पैथोलोजिस्ट 


हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर पर यह देंगे सेवाएं
डॉ अनुराग गौड, डॉ अल हिलाल यूसुफ, डॉ नेहा शर्मा, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ उमर सईद, डॉ शाद, डॉ वीरेश कुमार, डॉ शदफ रियाज, डॉ विवेक तौमर, डॉ सलमान इम्तियाज, डॉ शेखर एवं डॉ शाहनवाज 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed