फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Garment-shoe trader killed in broad daylight in Zohra Bagh  

अलीगढ़ : जोहरा बाग में दिनदहाड़े गारमेंट-जूता व्यापारी की हत्या

Fri, 06 Mar 2020 10:00 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 06 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Garment-shoe trader killed in broad daylight in Zohra Bagh  
जोहरा बाग में दिनदहाड़े गारमेंट-जूता व्यापारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में जोहरा बाग की बेकरी वाली गली स्थित हुसैनिया मस्जिद के पास शुक्रवार दिनदहाड़े अमीर निशा के गारमेंट-जूता व्यापारी मो.अकरम उर्फ बबलू की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के लिए व्यापारी को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया था, जैसे ही वह मौके पर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग गए। इस हमले में व्यापारी के शरीर में तीन गोलियां लगीं।

विज्ञापन


पुलिस की मदद से लोग उसे जेएन मेडिकल कॉलेज भी लेकर पहुंचे। मगर वहां देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर एसपी सिटी अभिषेक सहित पुलिस अमला मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गया। घटनास्थल से एक अधिवक्ता का मोबाइल मिला है और अधिवक्ता गायब है। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। देर रात तक पुलिस को तहरीर का इंतजार था।
विज्ञापन


अब तक की जांच में घटना के मूल में पुलिस लेनदेन विवाद मानकर जांच कर रही है। सिविल लाइंस के हाथी डूबा निवासी करीब 42 वर्षीय मो.अकरम पुत्र हबीब खां तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। अमीर निशा में उनका रेडीमेड गारमेंट्स व जूतों का व्यापार है। शुक्रवार को अमीर निशा में जुमे की साप्ताहिक बंदी के चलते वह घर से अपनी बुलेट बाइक पर जुमे की नमाज पढ़ने निकले थे। इसके बाद दोदपुर में अपने रिश्ते के चाचा की मशहूर इंडियन गजक स्टोर पर जाकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा के अनुसार इसी बीच करीब साढ़े तीन बजे उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वहां से यह कहकर निकले कि किसी काम से किसी ने बुलाया है, वह जोहरा बाग जा रहा हूं। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो दोपहिया वाहन पर सवार होकर आए दो-तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस हमले में एक गोली उनके सिर में, एक गर्दन में और एक पेट में लगी, जिससे वह मौके पर ही बाइक सहित गिर पड़े। सूचना पर आनन-फानन सिविल लाइंस पुलिस और परिजन आ गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


एसएसपी मुनीराज ने बताया घटनाक्रम की अब तक की जांच व सीसीटीवी फुटेज के अनुसार यह तथ्य उजागर हुआ है कि अकरम की बाइक पर पीछे सलीम बर्नी नाम का एक अधिवक्ता घटना से पहले बैठा था। एक अन्य बाइक पर एक कोई और व्यक्ति साथ चल रहा था। इसके बाद से वह दोनों फरार हैं। मौके से अधिवक्ता का मोबाइल मिला है। अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा, जो तहरीर मिलेगी, उसें जांच में शामिल किया जाएगा। बाकी पुलिस टीमें अपने तरीके से घटना के खुलासे में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed