फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh : Gandhi has deep relation from AMU say VC

अलीगढ़ : एएमयू से महात्मा गांधी का गहरा संबंध था : कुलपति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कीᅠ152वीं जयंती पर समारोह का आयोजन

Sun, 03 Oct 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh : Gandhi has deep relation from AMU say VC
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मौलाना आजाद लाइब्रेरी द्वारा गांधी जयंती पर आयोजित ऑनलाइन समा? - फोटो : CITY OFFICE
महात्मा गांधी की जयंती पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय की मौलाना आजाद लाइब्रेरी द्वारा आयोजित ऑनलाइन समारोह में कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से गहरा संबंध था और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने कई बार अलीगढ़ का दौरा किया।
विज्ञापन

एएमयू के मौलाना आजाद पुस्तकालय में उनकी यादों को संजोए कई पत्र और तस्वीरें सुरक्षित हैं। एएमयू छात्र संघ ने पहली आजीवन सदस्यता प्रदान की तथा महात्मा गांधी की अपील पर छात्रों ने स्वदेशी आंदोलन का प्रचार किया। इससे पहले कुलपति ने महात्मा गांधी के जीवन की सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाने वाली दुर्लभ पुस्तकों, दस्तावेज, पत्रिकाओं और संरक्षित तस्वीरों की ऑनलाइन प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

प्रोफेसर ए आर किदवई ने कहा कि गांधी की शिक्षा हिंसा से बचने और संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देती है। प्रोफेसर रमेश चंद ने बताया कि गांधीवाद ‘सादा जीवन और उच्च विचार’ की मूल धारणा से प्रारंभ होता है और इसका उद्देश्य व्यक्ति और समाज को बदलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू के छात्र यासिर अली खान (पीएचडी) और छात्रा शरमीन (बीए आनर्स) ने गांधी जयंती के परिदृश्य में अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि किस प्रकार महात्मा गांधी ने अहिंसा के माध्यम से सभी समस्याओं के समाधान के लिए काम किया और कैसे अहिंसा पर आधारित उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर एफ एस शीरानी ने किया और प्रोफेसर निशात फातिमा ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed