{"_id":"63471a3111bd0f320809079e","slug":"aligarh-gabhana-smart-city-bus-service-stopped-city-office-news-ali3025115191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़-गभाना स्मार्ट सिटी बस सेवा कर दी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़-गभाना स्मार्ट सिटी बस सेवा कर दी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के साथ ही देहात क्षेत्र में शुरू की गई स्मार्ट सिटी बस सेवा यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित हो रही थी। इसी बीच प्रबंधन ने बिना किसी ठोस कारण के अलीगढ़-गभाना रूट पर शुरू की गई स्मार्ट सिटी बसों का संचालन बुधवार से अचानक बंद कर दिया है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने बसों का पुन: संचालन कराने की मांग की है।
महरावल से हरदुआगंज, शिवदान सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज से हरदुआगंज, बौनेर से खेरेश्वरधाम, मेडिकल कॉलेज से छर्रा अड्डा, गांधीपार्क बस स्टैंड से एटा चुंगी होते हुए क्वार्सी नगला पटवारी तक बसों का संचालन किया जा रहा है। करीब एक माह पूर्व प्रबंधन ने ग्रामीणों की मांग पर अलीगढ़-गभाना रूट पर बसों का संचालन शुरू कराया था।
बसों के संचालन से यात्रियों को काफी लाभ मिला था। लोड फैक्टर अच्छा होने के चलते यहां से विभाग को अच्छी आमदनी भी हो रही थी। वर्तमान में इस रूट पर चार बसों का संचालन हो रहा था। बुधवार को बिना किसी सूचना के इस रूट पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इसको लेकर यात्रियों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
बसें संचालित न होने से यात्री वाहनों की तलाश में दिन भर भटकते रहे। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर स्मार्ट सिटी बसों का संचालन फिर से शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में विभागीय अफसर कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं और एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। रोडवेज की क्षेत्रीय प्रबंधक शरद सिंह से कई बार उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उनका फोन देर रात तक नहीं उठ सका।