{"_id":"61c4d97e80930e7f7a6657f8","slug":"aligarh-four-illegal-construction-seals-in-police-station-mahuakheda-area-city-office-news-ali2813512160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : थाना महुआखेड़ा क्षेत्र में चार अवैध निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : थाना महुआखेड़ा क्षेत्र में चार अवैध निर्माण सील
विज्ञापन
अवैध निर्माणों के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण टीम ने थाना महुआखेड़ा क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए किए गए चार अवैध निर्माणों को सील कर दिया।
अधिशासी अभियंता मनोज सिंह के नेतृत्व में सर्वप्रथम राकेश उर्फ लोटा द्वारा कुलदीप विहार में 500 वर्ग गज क्षेत्र में बिना नक्शे बनाए जा रहे तीन फ्लैटों को सील कर दिया गया।
इसके बाद केपी सिंह द्वारा जीटी रोड हवाई पट्टी के निकट 350 वर्ग गज क्षेत्र में बिना नक्शे किए जा रहे निर्माण को भी सील किया गया। इधर, मधु देवी द्वारा शिवशक्ति धर्मकांटा के पास जीटी रोड पर 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में बेसमेंट व भूतल का निर्माण बगैर नक्शा कर लिया था।
विज्ञापन
इसे भी सील कर दिया गया। अंत में विकास कुमार द्वारा लोटस हॉस्पिटल जीटी रोड बौनेर पर 200 गज में किया गया अवैध निर्माण भी सील किया गया। इस दौरान प्राधिकरण टीम के साथ महुआखेड़ा पुलिस भी मौजूद रही।