फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Form filled without checking eligibility, suing the principal

अलीगढ़ : अर्हता की जांच किए बगैर भराए फॉर्म, प्रधानाचार्या पर मुकदमा

Sun, 10 Apr 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Form filled without checking eligibility, suing the principal
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के आवेदन फॉर्म बिना जांच के भरे जाने पर जनता आदर्श इंटर कॉलेज बाटुल, पालीमुकीमपुर के प्रधानाचार्य विनोद कुमार के खिलाफ थाना पालीमुकीमपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया। यह मुकदमा डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे औसत से अधिक आयु वाले परीक्षार्थियों जिनकी जन्म तिथि उनके आधार कार्ड व प्रवेश पत्र में भिन्न-भिन्न अंकित है या किसी अन्य के कारण वह संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं, उनकी जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की।
विज्ञापन

एसडीएम अतरौली के आदेश पर बीएस इंटर कॉलेज रायपुर अतरौली व श्री भरत सिंह ठैनुआं इंटर कॉलेज पीपली में निरीक्षण के दौरान संदिग्ध परीक्षार्थियों की विद्यालयवार सूची प्राप्त की गई। संदिग्ध परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन भरवाने वाले विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी पात्रता, सत्यता की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध परीक्षार्थियों के प्रवेश प्रदान पत्रों पर विद्यालय का नाम जनता आदर्श शि.स. इंटर कॉलेज नगला बाटुल के स्थान पर श्री सरदार सिंह पीजी कॉलेज नगला बाटुल छपा है। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि जनता आदर्श इंटर कॉलेज बाटुल, पालीमुकीमपुर के प्रधानाचार्य विनोद कुमार के खिलाफ थाना पालीमुकीमपुर में दर्ज कराया गया।
15 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर खास नजर
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में 15 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं, जबकि 56 संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं।
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पीएस इंटर कॉलेज जट्टारी, एसके इंटर कॉलेज वीरपुरा, एसके इंटर कॉलेज सांकरा, एसजीएस इंटर कॉलेज चकाथल, एसएसएसएनएस हायर सेकेंडरी स्कूल नबवापुर, श्री केएल इंटर कॉलेज पालीमुकीमपुर, एससीएसटी इंटर कॉलेज बिजौली, पी खूबीराम इंटर कॉलेज तेवथू, कलावती देवी इंटर कॉलेज खेड़ा डी नगर अलीगढ़, बीएस टोडी सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल हुसैनपुर दादों, देवी ए इंटर कॉलेज सिंह फरीदपुर, एसकेएसआरएस इंटर कॉलेज महका, श्रीमती बीरा देवी ऊंटासानी, श्री भरत सिंह ठैनुआं इंटर कॉलेज पीपली, राम श्री श्रीराम इंटर कॉलेज बरौली अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं।
हाईस्कूल में 9403 परीक्षार्थियों ने छोड़ी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के सामाजिक विषय परीक्षा में 9403 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सामाजिक विज्ञान के लिए पंजीकृत 59393 अभ्यर्थियों में से 49990 ने दी परीक्षा दी, जबकि 9403 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इनके अलावा अन्य विषयों की परीक्षा हुई।

इसी तरह इंटर में संस्कृत विषय में पंजीकृत 481 में से 450 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 31 अनुपस्थित रहे। कृषि गणित विषय में पंजीकृत 319 में से 279 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 40 अनुपस्थित रहे। कृषि रसायन विज्ञान विषय में पंजीकृत 352 में से 344 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 08 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed