फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: First notice should be given, then take action on brick kilns

अलीगढ़ : पहले नोटिस दिया जाए, फिर करें ईंट-भट्ठों पर कार्रवाई

Sat, 25 Dec 2021 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: First notice should be given, then take action on brick kilns
प्रदूषण फैलाने वाले ईंट भट्ठों को अब पानी डालकर बंद नहीं कराया जाएगा। नियम के विरुद्ध कुछ पाया गया तो पहले नोटिस दिया जाएगा। उसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा प्रदूषणकारी ईंट भट्ठों में पानी डालकर बंद कराया जा रहा था।
अतरौली एवं अकराबाद क्षेत्र में कुछ ईंट भट्ठों को बंद कराया गया। यह मामला तुल पकड़ लिया है। छर्रा विधान सभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की।

विधायक रवेंद्र पाल सिंह ने तो बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर लिख दिया है कि भट्ठे मालिकों एवं मजदूरों को अब परेशानी नहीं होगी। निर्भीक होकर कार्य करें। नोटिस आए तो उसका सुगमतापूर्वक जवाब दें। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी से बातचीत हुई है। अब किसी भी ईंट भट्ठा को पानी डालकर बंद नहीं किया जाएगा। नियमानुसार नोटिस दी जाएगी और नियत के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed