फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Firing for not deciding in molestation case, three injured including student

अलीगढ़ : छेड़छाड़ के मुकदमे में फैसला न करने पर की फायरिंग, छात्रा समेत तीन घायल

Sat, 25 Dec 2021 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Firing for not deciding in molestation case, three injured including student
थाना सासनीगेट क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार देर रात छेड़छाड़ के आरोपी ने दंपती व उनकी बेटी के साथ मारपीट कर दी और तमंचे से फायरिंग भी की। छर्रे लगने से तीनों घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर छेड़छाड़ के एक मुकदमे में फैसले को दबाव बना रहा था और धमकी दे रहा था। पीड़ित पक्ष शाम को थाने में शिकायत कर घर लौटा था। इसके कुछ ही देर बाद यह घटना हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी परिवार की नाबालिग बेटी संग वर्ष 2019 में कॉलोनी के ही साहिल भारद्वाज उर्फ कान्हा ने छेड़छाड़ कर दी थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। आरोप है कि युवक पुराने मुकदमे में फैसले के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

शाम को छात्रा कोचिंग के लिए जा रही थी, तभी नामजद युवक ने उसे रोक कर धमकाया। छात्रा ने घर आकर परिजनों को जानकारी तो वे थाने में शिकायत लेकर पहुंच गए। जैसे ही छात्रा अपने माता-पिता के साथ घर पहुंची, तभी आरोपी घर में घुस आया और छात्रा की मां का हाथ पकड़कर बाहर खींच लाया। विरोध पर गाली-गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी तमंचे से धमकाता रहा और फिर गोली चला दी। बीच-बचाव करने पर छात्रा व उसके पिता के साथ भी मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर डाली। जिससे तीनों छर्रे लगने से घायल हो गए। शोरशराबे पर आरोपी वहां से भाग गया। तीनों घायलों को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सासनीगेट के प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद चला आ रहा है। मामले में छात्रा की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी हमलावर घर से फरार है तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed