फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Fire breaks out in container, driver saves life

अलीगढ़ : कंटेनर में लगी आग, चालक ने बचाई जान

Sun, 12 Dec 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Fire breaks out in container, driver saves life
मडराक क्षेत्र के मथुरा रोड पर कंटेनर में लगी आग। - फोटो : CITY OFFICE
गुरुग्राम से स्पेयर पार्ट्स लेकर अलीगढ़ आ रहे कंटेनर में शनिवार सुबह मडराक क्षेत्र के मथुरा रोड पर आग लग गई। आग में कंटेनर के केबिन के साथ ही उसमें रखे लाखों रुपये के स्पेयर पार्ट्स जलकर राख हो गए। आग पर दमकल ने पहुंचकर काबू पाया। इस दौरान चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

हरियाणा के गांव लिहंगा कलां निवासी मोमिन खान कंटेनर चालक है। वे गुरुग्राम से कंटेनर में वाहनों के स्पेयर पार्ट्स लादकर अलीगढ़ आ रहे थे। जैसे ही कंटेनर मथुरा रोड स्थित गांव सहारनपुर के पास पहुुंचा तभी जिली के तारों से उठी चिंगारी से कंटेनर में आग लग गई। किसी तरह चालक मोमिन खान ने कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचायी।
विज्ञापन

आग में कंटेनर के केबिन के अलावा उसमें लदे लाखों रुपये के स्पेयर पार्ट्स जलकर राख हो गए। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। दमकल ने पहुंचकर लगी आग पर काबू पा लिया। इसके बाद क्रेन से कंटेनर को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा रोड पर अचेत मिली महिला की मौत, नहीं हुई पहचान
आगरा रोड स्थित थाना मडराक व सासनी बार्डर के पास महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

हाथरस के थाना सासनी की हनुमान चौकी के पास सड़क किनारे एक महिला बेहाशी की हालत में पड़ी हुई थी। राहगीरों ने होश में लाने का प्रयास किया। बाद में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मडराक के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि 50 वर्षीय महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है, प्रयास जारी हैं।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed