{"_id":"5e92ff9b8ebc3e6fd3101afb","slug":"aligarh-farmer-unique-way-to-make-aware-people-against-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के किसान ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने मुंडवाया सिर, लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के किसान ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने मुंडवाया सिर, लिखी ये बात
Sun, 12 Apr 2020 05:16 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 12 Apr 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
किसान जुगेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के एटा चुंगी सरोज नगर के रहने वाले एक युवा ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने की एक अनोखी पहल शुरू की है। साथ ही लोगों को संदेश देते हुए कोरोना बीमारी के प्रति देश बचाओ की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
आपको बता दें अलीगढ़ के रहने वाले युवा किसान जुगेंद्र सिंह ने अपना सिर मुंडवा के स्केच से लिख लिया है कि कोरोना भगाओ और देश बचाओ। साथ ही लोगो को जागरूक करते हुए अपील की है ये देश हमारा है और हमें हर हाल में अपने देश के मौजूदा हालतों के मद्देनजर इस बीमारी को दूर भगाना है और देश को सुरक्षित रखना है।
विज्ञापन
इसके साथ ही संदेश देते हुए बताया कि लोग पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। अपने घरों में रहे बाहर न निकलें। तभी हम इस कोरोना की लड़ाई को जीत पाएंगे।