{"_id":"5da815638ebc3e93a77004ca","slug":"aligarh-farmer-crop-loss-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: फसलों की बर्बादी नहीं सह पाया किसान, फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: फसलों की बर्बादी नहीं सह पाया किसान, फांसी लगाकर की आत्महत्या
Thu, 17 Oct 2019 01:08 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
पशुओं ने फसल को पहुंचाया नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस के भोजपुर गांव में एक किसान ने फसल के नुकसान से आहत होकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह किसान का शव खेत के पास ही एक पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इगलास रोड स्थित कोतवाली हाथरस गेट के भोजपुर गांव में 22 वर्षीय अर्जुन का शव खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया गया कि अर्जुन सूरत में काम करता था। मंगलवार को वह सूरत से अपने गांव लौटा था। ग्रामीणों की मानें तो खेत में बाजरा की फसल थी, जिसे आवारा पशुओं ने नष्ट कर दिया था।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर वह काफी परेशान था। बुधवार को जब वह खेत पहुंचा तो फसल को हुए नुकसान को देखकर वह मौके पर ही बेहोश हो गया। ग्रामीण उसे बेहोशी की हालत में घर लेकर आए, जहां उसकी हालत सामान्य हो पाई।
विज्ञापन
इसके बाद देर शाम वह परिजनों को बिना कुछ बताए चला गया, काफी तलाश करने के बाद भी परिजनों को उसका पता नहीं चल पाया। गुरुवार सुबह खेत में शौच के लिए गए कुछ युवकों को अर्जुन का शव पेड़ पर लटका नजर आया। ग्रामीण युवकों ने इसकी सूचना उसके परिजनों और अन्य ग्रामीणों को दी।