{"_id":"5ee3884d8ebc3e42ee1043fd","slug":"aligarh-fake-facebook-id-named-after-bsp-leader-suraj-singh-s-son-city-office-news-ali2359372170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : बसपा नेता सूरज सिंह के बेटे के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : बसपा नेता सूरज सिंह के बेटे के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पहुंचे बसपा नेता सूरज सिंह और तिलक राज यादव।
- फोटो : CITY OFFICE
आगरा-अलीगढ़ मंडल के बसपा के सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह उनके बेटे नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी से परेशान हैं। इस आईडी से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। एसएसपी मुनिराज ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। साथ ही मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
सूरज सिंह ने बताया कि उनके बेटे सम्यक कुमार सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई गई है। जिसमें उनका फोटो लगाया गया है। जिसमें कभी सम्यक सिंह, नागेंद्र वर्मा तो कभी कृष्णा चंद्रा के नाम से पोस्ट डाली जाती है। इस पोस्ट में सूरज सिंह का संबंध कभी सपा तो कभी भाजपा से बताया जाता है। इससे उनकी राजनीतिक छवि खराब हो रही है। ये भी कहना गलत नहीं है कि बसपा में उनका बढ़ता सियासी कद भी कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है, इसलिए भी ऐसा हो रहा है। सूरज ने बताया कि वह बहन मायावती के सच्चे सिपाही हैं। एसएसपी ने इस मामले में जांच साइबर सेल को सौंप दी है। गौर हो कि इस संबंध में बीती तीन मार्च को बन्ना देवी थाने में भी तहरीर दी जा चुकी थी।
इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष एवं हरदुआगंज के चेयरमैन तिलकराज यादव, अशोक सिंह एडवोकेट और महेश चौधरी सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल, मुकेश चंद्रा पूर्व जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। बसपा नेताओं ने कहा कि कुछ शरारती लोग उनके राजनीतिक कद को ठेस पहुंचाने के लिए इस तरह के षड़यंत्र कर रहे हैं।