फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Eyes moist after seeing the pain of atrocities on Kashmiri Pandits

अलीगढ़ : कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार का दर्द देखकर आंखें हुईं नम

Sun, 13 Mar 2022 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/अलीगढ़
अमर उजाला/अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Eyes moist after seeing the pain of atrocities on Kashmiri Pandits
बारहद्वारी स्थित डीडी सिनेमा में लगी फिल्म कश्मीर फाइल्स देखते दर्शक। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
90 के दशक में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों व हिंदुओं के नरसंहार और पलायन पर आधारित फिल्म द कश्मीर फाइल्स को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। शुक्रवार को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार, शोषण, जुल्मों और पलायन के दर्द को दिखाया गया है।
विज्ञापन

फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के सारे शो हाउसफुल हो गए। लोग ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से एडवांस बुकिंग कराकर फिल्म देखने पहुंचे थे। शुक्रवार को शहर के डीडी सिनेमा में इस फिल्म के दो शो चले। दोनों शो हाउसफुल रहे। शनिवार को शहर के स्टार वर्ल्ड सिनेमा व सीमा मल्टीप्लेक्स में भी फिल्म लगी है।
विज्ञापन

संचालकों के अनुसार फिल्म के सारे शो हाउसफुल हैं। फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने बताया कि काफी समय बाद कोई अच्छी फिल्म देखने को मिली है। कश्मीरी पंडितों पर जिस तरह से अत्याचार किया गया था, वो गलत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में कई सीन ऐसे दर्शाए गए हैं, जिन्हें देख दर्शक भावुक हो गए। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे दिग्गज कलाकारों ने लोगों का दिल जीत लिया है।
250 लोगों का ग्रुप मंगलवार को देखेगा फिल्म
मंगलवार को डीडी सिनेमा में 250 लोगों का ग्रुप फिल्म को देखेगा। ग्रुप के कोआर्डिनेटर दीप सिंह बागडी ने बताया कि मंगलवार को सिख व हिंदू समाज के 250 लोग एक साथ इस फिल्म को देखेंगे। शनिवार को उन्होंने एडवांस बुकिंग करा ली है। उन्होंने बताया कि सारे शो हाउसफुल चल रहे हैं। इसलिए उन्हें मंगलवार की टिकट मिली है।
1- शुक्रवार को फिल्म रिलीज हुई थी, दो शो चलाए थे। दोनों ही शो हाउसफुल थे। शनिवार से फिल्म के पांच शो चल रहे हैं। लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। दर्शकों को फिल्म काफी अच्छी लग रही है।
धनदेव जीत वाड्रा, स्वामी, डीडी सिनेमा
2- फिल्म काफी अच्छी है। कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को फिल्म में काफी अच्छे तरीके से दर्शाया गया है। इसमें कई सीन ऐसे हैं जिन्हें देख भावुक हो गया। युवा पीढ़ी इसको जरूर देखे। - प्रशांत अग्रवाल, दर्शक
3- 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को देखकर आंखों में आंसू आ गए। काफी भावुक फिल्म है। काफी समय बाद सिनेमाघरों में सच्ची घटना पर आधारित फिल्म लगी है।

कुसुम गुप्ता, दर्शक
4- दिल दहलाने वाली घटना पर फिल्म बनी है। फिल्म को देखकर कई बार मन में डर लगा। क्या कोई इस तरह से अत्याचार कर सकता है। कश्मीरी पंडितों का इतिहास जानना है तो फिल्म जरूर देखें।
भावना, दर्शक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed