फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh exhibition may extend by four days

Aligarh Exhibition: 26 फरवरी को होना है समापन, पर चार दिन बढ़ सकती है नुमाइश

Sat, 24 Feb 2024 10:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 10:43 AM IST
सार

अलीगढ़  नुमाइश के शुभारंभ से पहले और बाद में बारिश हो जाने से नुमाइश के आयोजन में विघ्न पड़ा था। इससे दुकानदारों को काफी दिक्कतों के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा था। इसको लेकर नुमाइश प्रशासन ने हुए नुकसान की भरपाई के लिए नुमाइश की अवधि चार दिन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन
Aligarh exhibition may extend by four days
अलीगढ़ नुमाइश गेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन समापन 26 फरवरी को होगा। हालांकि संभावना है कि नुमाइश का आयोजन चार दिन बढ़ा दिया जाएगा। 1 फरवरी से शुरू हुई नुमाइश का 26 फरवरी को समापन होगा। नुमाइश प्रशासन ने यह निर्णय दुकानदारों की मांग पर लिया है।

विज्ञापन


अपर जिला अधिकारी नगर एवं प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि दुकानदारों द्वारा नुमाइश की अवधि बढ़ाने की मांग की जा रही है। इसको लेकर नुमाइश कार्यकारिणी के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद नुमाइश आयोजन बढ़ाने पर कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए कुछ अन्य कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नुमाइश के शुभारंभ से पहले और बाद में बारिश हो जाने से नुमाइश के आयोजन में विघ्न पड़ा था। इससे दुकानदारों को काफी दिक्कतों के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा था। इसको लेकर नुमाइश प्रशासन ने हुए नुकसान की भरपाई के लिए नुमाइश की अवधि चार दिन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इस पर नुमाइश कार्यकारिणी व अध्यक्ष जिलाधिकारी विशाख जी ही निर्णय लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed