फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Exhibition from January 16 to February 10

Aligarh Exhibition: 16 जनवरी से 10 फरवरी तक लगेगी नुमाइश, इस बार होगी कुछ खास

Fri, 07 Nov 2025 03:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 03:45 PM IST
सार

कृष्णांजलि नाट्यशाला के जीर्ण-शीर्ण पाए जाने के कारण इस बार प्रदर्शनी के सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां अंतिम बार होंगे। कार्यक्रमों के उपरांत भवन को ध्वस्त कर नवीन निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन
Aligarh Exhibition from January 16 to February 10
अलीगढ़ नुमाइश का मुख्य प्रवेश द्वार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वर्ष 2026 में नुमाइश का आयोजन यूपी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 16 जनवरी से 10 फरवरी तक किया जाएगा। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके अलावा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि और 17 फरवरी से शुरू रहे रमजान को भी ध्यान में रखते हुए अवधि को समायोजित किया गया है। दुकानों के किराए में इस बार कोई वृद्धि नहीं होगी। 

विज्ञापन

अलीगढ़ नुमाइश बैठक7 नवंबर को जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) के आयोजन की तारीख और अन्य व्यवस्थाओं पर मुहर लगी। तय किया गया कि नुमाइश के बाद कृष्णांजलि नाट्यशाला का नए सिरे से निर्माण होगा। 
विज्ञापन


तकनीकी परीक्षण में नाट्यशाला के जीर्ण-शीर्ण पाए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया कि इस बार प्रदर्शनी के सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां अंतिम बार आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए आंशिक मरम्मत कराई जाएगी। इस वर्ष दुकानों के किराए में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। सभी दुकानों का आवंटन नीलामी प्रक्रिया के तहत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसपी सिटी मृगांक पाठक के सुझाव पर निर्णय लिया गया कि प्रदर्शनी परिसर में समुचित प्रकाश व्यवस्था की जाएगी, टूटी दीवारों की ऊंचाई छह फीट से अधिक की जाएगी और पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से युक्त किया जाएगा। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव पुष्कर को दुकानों की मरम्मत, रंगाई-पुताई एवं सफाई कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम से जुड़े लंबित करों की कंपाउंडिंग कराने और जल एवं गृहकर की धनराशि नियमित रूप से नगर निगम को प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed