फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Exhibition

किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेंगे प्रेरणा एप

Fri, 26 Feb 2021 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Exhibition
जूनियर हाई स्कूल शिक्षक सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी। - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारा नुमाइश के कृष्णांजलि सभागार में आयोजित शिक्षक महा सम्मेलन में वक्ताओं ने बेबाकी से अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि के रूप में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि हम किसी भी सूरत में प्रेरणा एप को स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं अधिकारी अपनी व्यक्तिगत गाड़ी का जब सरकारी कार्य में इस्तेमाल नहीं करते हैं तो शिक्षक कैसे अपने मोबाइल का इस्तेमाल सरकारी कार्य में करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने दीप जलाकर किया। यहां आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। यहां प्रांतीय महामंत्री नरेश कौशिक, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र, मंडल संरक्षक अजंट सिंह यादव, हाथरस अध्यक्ष राजवीर सिंह, महामंत्री अनिल कुमार आदि ने संबोधन दिया। वक्ताओं ने शिक्षकों से संगठन में शामिल होकर एकजुटता का आह्वान किया। यहां बेसिक शिक्षा के चरित्र पंजिका अंकन को किसी गैर संस्था द्वारा दिए जाने पर भी विरोध जताया गया। कहा गया कि यह शिक्षक नियमावली के विरुद्ध है। थ्री डॉट्स स्कूल के बच्चों ने वृद्धाश्रम नाटक का मंचन किया। शांति देवी शिक्षण संस्थान के बच्चों ने देशभक्ति प्रस्तुति दी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंघारपुर, रजानगर, हरिदासपुर के बच्चों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। साथ ही 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर महेश चंद्र राजपूत, बीईओ आलोक श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, संगठन जिला कोषाध्यक्ष विश्वनाथ, जिला महामंत्री इंद्रजीत सिंह, मंत्री रामदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. प्रशांत शर्मा बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस घोषणा पर पूरे सभागार में तालियों से प्रशांत शर्मा का स्वागत किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed