{"_id":"6030139c8ebc3ee974200a8c","slug":"aligarh-exhibition-city-office-news-ali2567239193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ नुमाइशः दर्शकों पर छाया सूफियाना आवाज और अंदाज का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ नुमाइशः दर्शकों पर छाया सूफियाना आवाज और अंदाज का जादू
विज्ञापन
कोहिनूर मंच पर डांस की प्रस्तुति देते कलाकार ।
- फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर शुक्रवार की रात को फरहान साबरी नाइट का आयोजन किया गया। इसमें सूफियाना आवाज और अंदाज का जादू दर्शकों पर छा गया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर सुनने वालों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह, एडीएम वित्त विधान चंद्र जायसवाल, तहसीलदार संतोष कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया। ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि सभी को कला का आनंद लेना चाहिए क्योंकि कला आत्मा की आवाज है। कलाकार को तालियां चाहिए जो बिल्कुल निशुल्क है। कार्यक्रम में सबसे पहले हैकर ग्रुप ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
इसके बाद स्पाडर ग्रुप ने विभिन्न गीतों पर अपनी परफॉर्मेंस दी। फरहान साबरी ने जब देखकर तुम मुझे क्यों देखते नहीं, भर दो झोली मेरी या मोहम्मद, दर से जाऊंगा न तेरे खाली, तेरे नाम का प्याला जब से पिया है, एक के बाद एक गीत पेश करके पंडाल में बैठे सभी लोगों को अपने साथ झूमने पर मजबूर कर दिया। कोहिनूर पंडाल में देर रात तक साबरी ग्रुप के कलाकारों के अंदाज का जादू छाया रहा। दर्शक कार्यक्रम का लुत्फ लेते रहे।

कोहिनूर मंच पर प्रस्तुति देते फरहान साबरी ।- फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन