फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Exhibition

नुमाइश में लुभा रहे मिट्टी के प्रेशर कुकर व वाटर कूलर

Fri, 19 Feb 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Exhibition
मिट्टी से बने कूकर, तवा, हॉटपॉट, ग्लास व अन्य सामान। - फोटो : CITY OFFICE
दीपक शर्मा
विज्ञापन

मानव सभ्यता के साथ ही मिट्टी के बर्तनों का सफर शुरू हुआ था। समय के साथ इन मिट्टी के बर्तनों की जगह स्टील, एल्युमीनियम और पीतल के बर्तनों ने जगह ले ली। लेकिन तकनीकी के इस दौर में मिट्टी के बर्तनों की झलक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के शिल्पग्राम में देखी जा सकती है। यहां पर मिट्टी से बने प्रेशर कुकर, वाटर कूलर, तवा, थाली, कटोरी, हॉटपॉट, गिलास, कप आदि क्राकरी की पूरी रेंज है, जो लोगों को लुभा रही है।
मिट्टी के बर्तन विक्रेता असलम निवासी खुर्जा कहते हैं कि कोरोना महामारी के दौरान उनके पास कई फोन आए, ज्यादातर का सवाल मिट्टी की क्राकरी को लेकर था। इसी मांग को देखते हुए मिट्टी से निर्मित इन बर्तनों को तैयार करवाया। इसके बाद अलीगढ़ की प्रदर्शनी में पहली बार स्टॉल लगाया है। लोग खूब पसंद कर रहे हैं। असलम ने बताया कि मिट्टी के बर्तन इंडक्शन चल्हे पर भी काम करते हैं। लेकिन मिट्टी का तवा काम नहीं करता, क्योंकि इसकी नीचे की सतह गोलाकार है। इसके अलावा अन्य सभी बड़े बर्तन इंडक्शन चूल्हे पर काम करते हैं। इन बर्तनों की कीमत 50- 60 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक है। मिट्टी के प्रेशर कुकर के साथ अंगीठी दी जा रही है, ताकि खाना पकाने के बाद उसे गर्म रखा जा सके।
विज्ञापन

इन बर्तनों में खाना पकाने के फायदे
मलखान सिंह जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. यशपाल रावल कहते हैं कि मिट्टी के बने बर्तनों में खाना पकाने से भोजन के पोषक तत्व नष्ट नहीं होते। गैस अपच आदि की समस्या दूर होती है। इन बर्तनों में हल्की आंच पर खाना बनाया जाता है, जो सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इन बर्तन में बनाई गई दाल, सब्जी आदि में सौ फीसदी माइक्रो न्यूट्रीएंट्स मौजूद रहते हैं। यही वजह है कि अब डाइटीशियन और न्यूट्रीशियन भी लोगों को मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने की सलाह देने लगे हैं। सेहत के लिहाज से लोग भी इनका इस्तेमाल करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed